फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fraud network linked to foreign countries, three thugs arrested

Ambala News: विदेश से जुड़ा धोखधड़ी का नेटवर्क, तीन ठग गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Fraud network linked to foreign countries, three thugs arrested
अंबाला। साइबर ठगी के तार कंबोडिया व थाईलैंड तक जुड़े हैं। विदेश में बैठकर आरोपियों ने अलग-अलग शहरों में अपना नेटवर्क बना लिया है। इस अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ अंबाला में साइबर थाना पुलिस की ओर से गोरखपुर से पकड़े गए तीन साइबर ठगों ने किया है।
विज्ञापन

इनकी पहचान गोरखपुर में दबिश देकर यूपी के नौकाटोला निवासी उदय सिंह, गोरखपुर के दुनिया टोला निवासी हिमांशु कुमार और सर्वेश को काबू किया है। इन आरोपियों से पुलिस ने तीन पिस्टल, एक लाख पांच हजार की नकदी और चार मोबाइल बरामद किए गए है। हालांकि हिमांशु को 10 दिन का रिमांड चल रहा है और दो अन्य को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इन आरोपियों ने अंबाला सिटी के परशुराम नगर निवासी जसबीर सिंह जसल से 74 लाख 74 हजार 350 रुपये की धोखाधड़ी की थी। इस मामले में पहले पांच आरोपी को काबू किया जा चुका है।
विज्ञापन

नेटवर्क चला रहा था हिमांशु, गोरखपुर आया तो पकड़ा

एएसपी सृष्टि गुप्ता ने शनिवार प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि आरोपी हिमांशु कुमार इस नेटवर्क को कंबोडिया से चला रहा था। आरोपी को काबू करने के लिए पुलिस द्वारा काफी समय से प्रयास किए जा रहे थे। आरोपी गोरखपुर किसी कार्य से आया हुआ था। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए हिमांशु को दबोचा। इस मामले में अभी तक पकड़े कुल आठ आरोपियों से पांच लाख रुपये की बरामदगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन करते थे ठगी

इस साइबर ठगी के मामले में एक मास्टर माइंड का नाम भी सामने आया है जो अभी थाईलैंड में है। एएसपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि उसे काबू करने के लिए इंटरपोल की मदद ली जाएगी। दरअसल, पीड़ित परशुराम नगर निवासी जसबीर सिंह जसल की शिकायत पर पुलिस ने 18 सितंबर को मामला दर्ज किया था। पीड़ित का आरोप था कि ऑनलाइन पैसे लगाकर मोटे मुनाफे का लालच देकर आरोपियों ने 74 लाख 74 हजार 350 रुपये की धोखाधड़ी की थी। शातिर आरोपी ने पहले तो व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर टेलीग्राम से एक ग्रुप से जुड़वाया। फिर नए-नए टास्क देकर झांसे में लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed