फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Four youths beat up the clerk of Municipal Corporation Zirakpur, case registered

नगर निगम जीरकपुर के क्लर्क को चार युवकों ने पीटा, मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
Four youths beat up the clerk of Municipal Corporation Zirakpur, case registered
नगर निगम जीरकपुर में बतौर क्लर्क पद पर कार्यरत जतिंद्र पर दोस्त सहित तीन अन्य ने हमला कर घायल कर दिया। मारपीट के बाद घायल होने पर आरोपी उसे जग्गी सिटी सेंटर के निकट खदानों में फेंक गए। जतिंद्र ने जैसे-तैसे परिजनों को फोन कर मौके पर बुलाया। उन्होंने उसे अंबाला शहर नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। जतिंद्र की शिकायत पर हेडकांस्टेबल आशीष कुमार ने बलदेव नगर थाने में जुपिंद्र, निशू सरोहा, गगनदीप, लखविंद्र सिंह पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

जतिंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह झारमड़ी का रहने वाला है और जीरकपुर नगर निगम में कार्यरत है। 14 सितंबर को ड्यूटी खत्म करने के बाद घर लौट रहा था। इस दौरान गांव का ही युवक जुपिंद्र दूसरी बाइक पर आया और उससे बोला कि वह उसके साथ घर पर ही सोएगा। जैसे ही वह चलने लगे तो चमन वाटिका स्कूल के सामने पहुंचने पर जुपिंद्र बहाने से दोस्तों के पास ले गया। जुपिंद्र ने उसे बाजू से पकड़ लिया और गगनदीप ने रॉड व निशु और लखविंद्र ने डंडों से हमला कर उसको घायल कर दिया।
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed