फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Four wrestlers won eight medals in the bodybuilding championship.

Ambala News: बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में चार पहलवानों ने झटके आठ पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Four wrestlers won eight medals in the bodybuilding championship.
चंडीगढ़ में आयोजित हुई बॉडी बि​ल्डिंग प्रतियोगिता में पदक हासिल कर लौटे अंबाला के बॉडी बि​ल्डर  - फोटो : संस्थान
चंडीगढ़ में आयोजित हुई प्रतियोगिता, अंबाला लौटने पर तीनों का हुआ स्वागत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। चंडीगढ़ के मौलीजागरा गांव स्थित सामुदायिक केंद्र में रविवार को आयोजित हुई बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस चैंपियनशिप में अंबाला के तीन बॉडी बिल्डर ने अलग-अलग भार श्रेणियों में स्वर्ण, रजत व कांस्य सहित आठ पदक जीतकर अंबाला का मान बढ़ाया है।
खुड्डा कलां निवासी अमित खान ने मौली जागरा ओपन 60 से 65 किलोग्राम श्रेणी में रजत, लोकल श्रेणी में भी रजत व मैन फीजिक ओपन में रजत हासिल किया। अंबाला सिटी निवासी संजय ने ओवरऑल बॉडी बिल्डिंग 65 से 70 किलोग्राम में स्वर्ण पदक, मोली जागरा श्रेणी में स्वर्ण पदक व एक अन्य श्रेणी में रजत पदक हासिल किया। कैंट निवासी नौशाद ने लोकल मोली जागरा श्रेणी में रजत पदक, ओपन श्रेणी में कांस्य पदक हासिल किया। अंबाला लौटने पर कोच अमीर खान ने तीनों का स्वागत किया।
विज्ञापन

बॉडी बिल्डर अमित खान 2016 में भी मिस्टर अंबाला का खिताब हासिल कर चुके हैं। बाद में विदेश जाने के बाद बॉडी बिल्डिंग से दूर हो गए थे। एक बार फिर महज छह माह पहले ही तैयारी करने उतरे अमित खान ने एक साथ तीन पदक हासिल किए। हालांकि अंबाला से अन्य जिम के बॉडी बिल्डर ने भी हिस्सा लिया था लेकिन वह पदक से चूक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed