फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Four thousand trackmen will spoil the equation

Ambala News: चार हजार ट्रैकमैन बिगाड़ेंगे समीकरण, हाईकोर्ट से मान्यता के चुनाव चिह्न जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Four thousand trackmen will spoil the equation
अंबाला। रेलवे द्वारा अमान्य घोषित की गई ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन (एआईआरटीयू) को बॉम्बे हाईकोर्ट ने मान्यता प्रदान कर दी है और ये यूनियन भी अब अन्य पांच यूनियनों की तरफ चुनाव लड़ेंगी। रेलवे से अमान्य होने के बाद यूनियन के पदाधिकारियों ने हाईकोर्ट में गुहार लगाई थी। वहीं कोर्ट के आदेश पर रेलवे ने ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन (एआईआरटीयू) को रेल पटरी का निशान जारी कर दिया है ताकि वो भी चुनावों में हिस्सा ले सके।
विज्ञापन

ट्रैकमैन पर रहेगा जीत का दरोमदार
अंबाला मंडल में लगभग 14 हजार कर्मचारी रेलवे यूनियन की मान्यता को लेकर होने वाले चुनावों का हिस्सा बनेंगे। इसमें अकेले ट्रैकमैन की संख्या चार हजार के करीब है। इसलिए सभी यूनियनों के लिए मुसीबत बढ़ने वाली है। ट्रैकमैन अन्य यूनियनों का समीकरण बिगाड़ सकते हैं।
विज्ञापन

दांव पर लगी साख को बचाना चुनौती
ट्रैकमैन की यूनियन को मान्यता और चुनाव चिह्न मिलने से अब अन्य यूनियनों की साख दांव पर लग गई है क्योंकि अगर ट्रैकमैन अपनी यूनियन के हक में मतदान करते हैं तो इसका असर दूसरी यूनियनों के मतदान पर पड़ेगा और इस कारण पूर्ण बहुमत हासिल करना भी टेढ़ी खीर बन जाएगा। इस समस्या के समाधान को लेकर यूनियन पदाधिकारियों ने अपने स्तर पर ट्रैकमैन से मंत्रणा भी शुरु कर दी है ताकि उनका समर्थन हासिल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच अन्य यूनियनों के चुनाव चिह्न
रेलवे ने नार्दर्न रेलवे एंप्लायज यूनियन (एनआरईयू) को शेर का चिह्न, नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (एनआरएमयू) को झंडा, स्वतंत्रता रेलवे बहुजन कर्मचारी यूनियन (एसआरबीकेयू) को कॉपी और पैन, उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन (यूआरकेयू) को हाथ की मुट्ठी, गेहूं और चक्र का संयुक्त निशान मिला है। वहीं, उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन (यूआरएमयू) को रेल इंजन का निशान दिया गया है।

चार से छह दिसंबर तक होंगे चुनाव
यूनियन के चुनाव चार से छह दिसंबर तक होंगे और 12 दिसंबर को मतगणना होगी। अंबाला मंडल ने प्रमुख रेलवे स्टेशनों सहित कार्यालय में 23 बूथ बनाए हैं ताकि स्थानीय स्तर पर कर्मचारी मतदान में हिस्सा ले सकें। चुनावों में अंबाला मंडल के लगभग 13 हजार 920 कर्मचारी मतदान करेंगे। मतदान के लिए कर्मचारियों को रेलवे का पहचान पत्र साथ लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed