फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Four Sahibzadas were remembered on Bal Veer Day

Ambala News: बाल वीर दिवस पर चार साहिबजादों को किया याद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Four Sahibzadas were remembered on Bal Veer Day
अंबाला सिटी। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में गुरु गोबिंद सिंह के चार साहिबजादों की शहादत को याद करते हुए वीर बाल दिवस मनाया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने देश भक्ति और गुरु गोबिंद सिंह के इतिहास को समर्पित कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. विकास कोहली ने बताया कि 21 से 27 दिसंबर का सप्ताह बलिदानी सप्ताह के तौर पर मनाया जाता है। यह उन चार साहिबजादों की याद में समर्पित है, जिन्होंने सिख और हिंदू धर्म की रक्षा के लिए अपनी कुर्बानी दी, लेकिन मुगलों के सामने नहीं झुके और न ही धर्म परिवर्तन किया। यह सप्ताह सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह के पुत्रों साहिबज़ादा अजीत सिंह, जुझार सिंह, ज़ोरावर सिंह, व फतेह सिंह को समर्पित है। इस दौरान स्कूल में पेंटिंग व भाषण प्रतियोगिता भी करवाई गई। जिसमें विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

फोटो--3
विद्यार्थियों ने वाद-विवाद और भाषण में दिखाई प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में साहिबजादों बाबा फतेह सिंह और बाबा जोरावर सिंह के बलिदान व वीरता को श्रद्धांजलि देने के लिए वीर बाल दिवस मनाया गया। स्कूल प्रधानाचार्या उमा मलिक ने विद्यार्थियों को गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों की आस्था, स्वतंत्रता और न्याय के प्रति निस्वार्थ समर्पण की महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस मौके पर करवाई गई वाद-विवाद में राधिका और कमलप्रीत, कविता पाठ में प्रिया, अर्पिता, भाषण में श्रुति और चित्रकला में वंश एवं मिष्टी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
फोटो---2
विद्यार्थियों को दिखाई चार साहिबजादे फिल्म
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब में शहीदी दिवस को लेकर करवाई गई प्रतियोगिता में मुरलीधर डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्कूल के 30 छात्रों ने प्रतियोगिता में भाग लेकर पुरस्कार प्राप्त किए। इसमें गुरबाणी कंठ में अवनीत कौर कक्षा दसवीं ने द्वितीय, नौवीं कक्षा के हरमन सिंह व नदर सिंह ने दुमाला प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शेष सभी प्रतिभागियों को पदक व प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। वहीं, स्कूल में विद्यार्थियों को स्क्रीन पर चार साहिबजादे फिल्म भी दिखाई गई।
----------
फोटो--6
वीर बाल दिवस पर दी भाषण, कविता व गीत की प्रस्तुति
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणगढ़। डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक विद्यालय में साहिबजादे बाबा फतेह सिंह और बाबा जोरावर सिंह के त्याग और वीरता के सम्मान के रूप में वीर बाल दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य में विद्यालय प्रांगण में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इसमें श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के दोनों पुत्रों की शहादत व समर्पण को भाषण, कविता और गीत के माध्यम से अभिव्यक्त किया। विद्यालय प्रधानाचार्य डॉक्टर आरपी राठी ने भी संबोधित किया।

--------
साहिबजादों की शहादत को किया नमन
संवाद न्यूज एजेंसी

अंबाला सिटी। मॉडल टाउन के डीएवी पब्लिक स्कूल में चार साहिबजादों की वीरता एवं शौर्य को नमन करते हुए वीर बाल दिवस मनाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को गुरु गोबिंद सिंह जी के चारों पुत्रों बाबा अजीत सिंह जी, बाबा जुझार सिंह जी, बाबा जोरावर सिंह जी एवं बाबा फतेह सिंह जी की शहादत से परिचित करवाना था। इस अवसर पर बच्चों ने कविता सुनाई। गुरु गोबिंद सिंह जी एवं उनके साहिबजादों के विषय में विचार रखे एवं शब्द गायन किया। बच्चों को चार साहिबजादे फिल्म भी दिखाई गई। इस उपलक्ष्य पर प्रधानाचार्या विपुला अरोड़ा ने बच्चों को देश- प्रेम एवं त्याग के विषय में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed