फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Four new corona infected found together after 56 days

56 दिन बाद एक साथ मिले चार नए कोरोना संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
Four new corona infected found together after 56 days
अंबाला सिटी। एक साथ मिले चार नए कोरोना संक्रमित मरीजों ने अंबाला वासियों की धड़कने बढ़ा दी हैं। ऐसा 56 दिन बाद हुआ है जब एक साथ चार नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई। इससे पहले 11 जुलाई को एक साथ चार नए संक्रमित मरीज मिले थे। अभी तक जिले में 30 हजार 118 नए संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 29 हजार 605 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। इसमें सोमवार को डिस्चार्ज हुए दो मरीज भी शामिल हैं।
विज्ञापन

इस समय जिले में एक्टिव मामलों की संख्या चार है और अभी तक कोरोना के कारण 509 लोगों की मृत्यु हुई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सैंपलिंग लेने का सिलसिला भी लगातार जारी है। विभाग की ओर से अभी तक 5 लाख 98 हजार 941 सैंपल लिए गए हैं। इसमें सोमवार को लिए गए 1 हजार 673 सैंपल भी शामिल है। जिनकी रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। लिए गए कुल सैंपल में 5 लाख 20 हजार 82 सैंपल आरटीपीसीआर तो 78 हजार 859 सैंपल एंटीजन किट से लिए गए हैं। वहीं, सोमवार तक जिले में 11 लाख 10 हजार 28 कोरोना से बचाव के टीके लग चुके हैं। सोमवार को 29-29 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली और दूसरी डोज, 18 से 44 उम्र में 1071 को पहली डोज, 976 को दूसरी डोज, 44 से 60 में 798 को पहली डोज और 802 को दूसरी डोज, 60 से अधिक में 246 को पहली डोज और 232 को दूसरी डोज लगाई गई है। स्वास्थ्य विभाग अभी तक 7 लाख 30 हजार 114 को पहली तो 3 लाख 69 हजार 914 को कोरोना से बचाव की दोनों डोज लगा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed