{"_id":"66d7a6875685b71c08021416","slug":"four-mm-rain-brought-relief-from-the-humid-heat-ambala-news-c-36-1-amb1003-129054-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: चार एमएम बारिश ने दिलाई उमसभरी गर्मी से निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: चार एमएम बारिश ने दिलाई उमसभरी गर्मी से निजात
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह अंबाला छावनी में कुछ इस तरह से सूर्य देव बादलों से निकलने की कोशिश करते हुए।
अंबाला सिटी। उमसभरी गर्मी ने सुबह से दोपहर तक परेशान किया। दोपहर में घने काले बादल छाने के बाद बारिश हुई। अंबाला शहर में कई जगहों पर बारिश के कारण हल्का जलभराव भी हो गया और शाम को अंबाला छावनी में बारिश हुई।
बारिश होने से शाम तक मौसम सुहावना रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जिले में चार मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर पांच सितंबर तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है।
इस दौरान मानसून ट्रफ सामान्य स्थिति पर उत्तर की तरफ बने रहने की संभावना के कारण राज्य में मानसूनी हवाओं की सक्रियता में बढ़ोतरी हो सकती है। इससे 5 सितंबर तक राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बीच-बीच में हवाएं और गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इससे कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश होने की आंशका है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट होने और वातावरण में नमी की मात्रा में बढ़ोतरी हो सकती है।