फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Four miscreants who robbed Fortuner arrested, on remand for four days

फॉर्च्यूनर लूटने वाले चारों बदमाश गिरफ्तार, चार दिन के रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Four miscreants who robbed Fortuner arrested, on remand for four days
अंबाला। ठेकेदार से हथियार के दम पर फॉर्च्यूनर लूटने वाले चारों बदमाशों को सीआईए वन की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने 21 जुलाई की देर रात हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों ने मूलरूप से कुरुक्षेत्र के गांव घराड़सी निवासी सड़क ठेकेदार महिंद्र सिंह की फॉर्च्यूनर गाड़ी व डेढ़ लाख रुपये नकद लूटे थे। आरोपियों की पहचान अमृत पाल व प्रगट सिंह जीरकपुर, दिलजीत सिंह डेराबसी और सुखविंदर उर्फ रिंकू मोहाली पंजाब के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि चारों आरोपी गाड़ियों की खरीद-फरोख्त करते थे। आरोपियों को चार दिन के रिमांड पर लिया है। पूछताछ में पुलिस वारदात में इस्तेमाल थार गाड़ी और हथियार को बरामद करेगी। साथ ही इन आरोपियों के तार कहां-कहां जुड़े हुए हैं, इसकी गहन जांच की जाएगी। पुलिस इनका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।
विज्ञापन

बता दें कि 21 जुलाई की देर रात को चारों बदमाशों ने ठेकेदार महिंद्र सिंह की गाड़ी का शीशा तोड़ा था। महिंद्र सिंह को गाड़ी से बाहर घसीटा और मारपीट करते हुए हथियार के दम पर गाड़ी व कैश लूट लिया। बदमाश आंखों में स्प्रे छिड़क कर वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए थे। आरोपियों के खिलाफ बलदेव नगर थाना में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed