फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Four members of Sansi gang arrested, confessed to two thefts

Ambala News: सांसी गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, दो चोरियां कबूलीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Four members of Sansi gang arrested, confessed to two thefts
अंबाला। ट्रेनों में चोरी करने वाले सांसी गिरोह के चार सदस्यों को जीआरपी ने अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। प्राथमिक पूछताछ के दौरान गिरोह के सदस्यों ने अंबाला कैंट स्टेशन पर दो ट्रेनों में वारदात को कबूल किया है।
विज्ञापन

पकड़े गए चारों आरोपियों की पहचान जींद निवासी सन्नी, रोहतक निवासी सुदेश, हिसार निवासी अशोक और नारनौल निवासी मंजीत के तौर पर हुई है। ट्रेनों से चोरी हुए सामान की बरामदगी के लिए आरोपियों के ठिकानों पर जीआरपी ने दबिश शुरु कर दी है। वहीं कुछ अन्य मामलों का भी खुलासा आरोपियों से पूछताछ के दौरान होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इन ट्रेनों में की चोरी
गिरोह ने पहली चोरी 24 नवंबर 2024 को ट्रेन नंबर 14888 बाड़मेर एक्सप्रेस में की थी और इस संबंध में पांच जनवरी 2025 को जीरो एफआईआर के आधार पर अंबाला जीआरपी में मामला दर्ज किया गया था। राजस्थान के श्रीगंगानगर निवासी सुनील कुमार ने इस संबंध में शिकायत दी थी कि 23 नवंबर को वो बाड़मेर एक्सप्रेस के एसी कोच नंबर बी-1 की सीट नंंबर एक और दो पर हनुमानगढ़ से ऋषिकेश के लिए यात्रा कर रहा था। 24 नवंबर की सुबह जब ट्रेन अंबाला सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो किसी ने सीट से उसका बैग चोरी कर लिया। बैग में कपड़ों के अलावा एक सोने की अंगुठी, दो चांदी के ब्रासलेट, एक स्टील की मिल्टन कंपनी की बोतल व अन्य सामान था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम्रपाली एक्सप्रेस में चोरी
सांसी गिरोह के सदस्यों ने दूसरी चोरी 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस में की थी। ट्रेन में सफर करने वाले मुजफ्फरपुर निवासी राज किशोर की शिकायत पर जीआरपी ने मामला दर्ज किया था। राज किशोर ने बताया था कि पंचकूला ट्रेजरी कार्यालय में तैनात है और सम्मान बांटने का काम करता है। तीन दिसंबर को वो ट्रेन नंबर 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस के कोच संख्या एस-6 की सीट नंबर 5-6 पर अपनी पत्नी के साथ सफर कर रहा था। ट्रेन दोपहर एक बजे जब अंबाला कैंट स्टेशन से चली, तभी एक अज्ञात व्यक्ति उसका बैग उठाकर भाग गया। बैग में मोबाइल फोन, कोर्ट द्वारा जारी लगभग 20 सम्मन, सेना के दस्तावेज, जमीन के कागजात, सोने का मंगल सूत्र और बैंक के कार्ड थे।

वर्जन
सांसी गिरोह के चार सदस्यों को मुखबिर की सूचना पर काबू किया गया है। उन्होंने दो ट्रेनों में चोरी की घटनाओं को कबूला है। कुछ अन्य मामलों का भी खुलासा होने की उम्मीद है। वहीं चोरी हुए सम्मान की बरामदगी के लिए आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
धर्मवीर सिंह, प्रभारी जीआरपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed