फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Four members including the treasurer were unanimously elected, voting on 15th for the head.

Ambala News: कोषाध्यक्ष सहित चार सदस्य सर्वसम्मति से निर्वाचित, प्रधान के लिए 15 को मतदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Four members including the treasurer were unanimously elected, voting on 15th for the head.
अंबाला सिटी। बार एसोसिएशन अंबाला के चुनावों में कई पदों के लिए अधिवक्ताओं की ओर से नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। शनिवार को नामांकन पत्र वापस लेने के लिए शाम चार बजे का समय चुनाव निर्वाचन कमेटी की ओर से रखा गया था।
विज्ञापन

इस मौके पर चुनाव रिर्टनिंग आफिसर अधिवक्ता इंद्रजीत सिंह गिल, अधिवक्ता अजय त्रेहान और जरनल सेके्रटरी अधिवक्ता संदीप शर्मा ने बताया कि कार्यकारिणी के लिए चार सदस्यों का चुनाव किया जाना था। जिसमें एक महिला अधिवक्ता सहित कुल चार कार्यकारिणी सदस्यों को बार एसोसिएशन में जगह दी जाती है, नामांकन वापस लेने से पहले अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से अधिवक्ता संदीप सिंह बराड़, अधिवक्ता कार्तिक अरोड़ा, अधिवक्ता पुनीत कुमार गुप्ता व महिला अधिवक्ता मोनिका सामरा को कार्यकारिणी सदस्य चुन लिया। वहीं अन्य शेष तीन अधिवक्ता संजीव कुमार, अधिवक्ता वीरेन्द्र कपूर व अधिवक्ता पारस भल्ला ने अपना नामांकन पत्र वापिस ले लिया।
विज्ञापन

इस प्रक्रिया में महिला कार्यकारिणी सदस्य की बात की जाए तो महिला अधिवक्ता की ओर से मात्र एक ही महिला ने नामांकन पत्र दाखिल किया था, जिसको कार्यकारिणी सदस्य चुन लिया गया है। इसी प्रकार कोषाध्यक्ष के लिए एक ही अधिवक्ता रोहिन सेठी ने नामांकन भरा था, उसको भी कोषाध्यक्ष के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान सहित 15 अधिवक्ता उतरेंगे चुनावी मैदान में



बार एसोसिएशन के चुनावों में प्रधान पद के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिसका चुनाव आगामी 15 दिसंबर को किया जाएगा। जहां जिला बार एसोसिएशन से जुड़े 1229 मतदाता जिला बार एसोसिएशन को चुनने में अहम भूमिका निभाएंगे। जिसमें कोषाध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्यों के लिए वोटिंग नहीं की जाएगी। कुल पदों की बात की जाए तो चार अधिवक्ता प्रधान पद, उपप्रधान के लिए तीन अधिवक्ता, संयुक्त सचिव दो, महासचिव पद के लिए छह अधिवक्ता चुनावीं मैदान में मुकाबले के लिए उतरेंगे।

अब यह अधिवक्ता दौड़ में

प्रधान पद के लिए

अधिवक्ता संदीप कुमार सिंह, अधिवक्ता सुनील जैन, अधिवक्ता जब्बर सिंह व महिला अधिवक्ता रितु सिंह मान चुनावी मैदान में रहेंगे।



उपप्रधान के लिए

अधिवक्ता अरविंद गौड़, अधिवक्ता जगतार सिंह व अधिवक्ता चेतन कुमार सिंघाल मैदान में रहेंगे।

महासचिव पद के लिए

अधिवक्ता हर्ष साहनी और रिपनजीत सिंह सोनी मैदान में उतरेंगे।



संयुक्त सचिव पद के लिए
अधिवक्ता अशोक कुमार, अधिवक्ता मोहिंद्र, अधिवक्ता आदित्य कपूर, अधिवक्ता साहिल अलाहावादी, अधिवक्ता आशीष शर्मा और अधिवक्ता नितिन शर्मा अग्निहोत्री चुनावी मैदान में रहेंगे।


इस बार प्रधान पर चार अधिवक्ता होंगे आमने-सामने


अंबाला जिला बार एसोसिएशन चुनावों में विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ने के लिए 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में मुकाबला करने के लिए मतदाताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में वोट करने की कोशिश में जुट चुके हैं। ज्यादातर प्रत्याशियों ने कई दिनों पहले ही चुनाव का प्रचार प्रारंभ कर दिया था। इस बार विशेष यह भी देखने में आ रहा है कि प्रधान पद के लिए चार प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं, जबकि बीते वर्षों में ज्यादातर दो प्रत्याशी ही प्रधान पद के लिए आमने-सामने होते थे। अधिकतर अधिवक्ताओं का कहना है कि प्रधान पद के लिए वोटरों को रुझान साफ दिखाई नहीं दे रहा है। कुछ दिनों बाद मतदाताओं के रुझान सामने आएंगे। बहरहाल सभी प्रत्याशी अपने पक्ष में वोट मांगने के लिए डोर-टू-डोर कर अधिवक्ताओं से संपर्क साध रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed