{"_id":"6636af94fa9f5983b80677d4","slug":"four-lakh-rupees-stolen-from-activa-thief-caught-within-an-hour-ambala-news-c-36-1-sknl1017-122635-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: एक्टिवा से चार लाख चोरी, एक घंटे में चोर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: एक्टिवा से चार लाख चोरी, एक घंटे में चोर काबू
विज्ञापन
एसबीआई बैंक की सीसीटीवी फुटेज में कैद एक्टिवा में से पैसे निकालता हुआ चोर
अंबाला। महेश नगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के बाहर से शातिर चोर दिनदहाड़े एक्टिवा की डिग्गी में रखी चार लाख रुपये लेकर रफूचक्कर हो गया। चोर ने शनिवार दोपहर 12 बजकर 11 मिनट पर वारदात को अंजाम दिया।
जैसे ही कबीर नगर निवासी व्यक्ति विजय पासबुक पर एंट्री कराकर लौटा तो एक्टिवा से रुपये गायब मिले। तुरंत परिजनों और इलाका पुलिस को सूचित किया। महेश नगर थाना पुलिस ने बैंक में सीसीटीवी खंगाले तो उसमें आरोपी कैद हो गया। महेश नगर थाना पुलिस के एएआई सुखबीर ने आरोपी की शिनाख्त कराई और उसे एक घंटे में ही काबू कर लिया। आरोपी की पहचान गोल्डन पार्क निवासी सत्यनारायण के रूप में हुई। जो सेना से रिटायर्ड है। आरोपी से पूरी राशि बरामद करने के बाद विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
खुद भी एक्टिवा पर आया था चोर
बैंक से निकाली गई फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी सत्यनारायण खुद भी अपनी एक्टिवा पर आता है और बैंक के बाहर खड़ा हो जाता है। जैसे ही विजय अपने नोटों का लिफाफा एक्टिवा की अगली डिग्गी में रखकर जाते हैं तो चोर लिफाफा निकालकर फरार हो जाता है। पीड़ित विजय ने बताया कि उसके घर में निर्माण कार्य चल रहा है। इसलिए पैसों की जरूरत होने के कारण वह बैंक से चार लाख रुपये निकलवाने के लिए आया था। जैसे ही वह पैसे निकलकर बाहर निकला और एक्टिवा में रखे तो उसे दो अन्य पासबुक भी एंट्री करनी थी। इसलिए वो पैसे एक्टिवा की डिग्गी में ही रखकर बैंक में दोबारा चला गया। वापस आकर देखा तो पैसे गायब थे।
विज्ञापन
वर्जन
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। सीसीटीवी के आधार पर आरोपी को महज एक घंटे के भीतर ही पकड़ लिया था और पूरी राशि भी बरामद कर ली है। आरोपी को रविवार कोर्ट में पेश किया जाएगा।
अजैब सिंह, थाना प्रभारी महेश नगर।