फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Four hours of interrogation, now a week's time

Ambala News: चार घंटे पूछताछ, अब एक हफ्ते की मोहलत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
Four hours of interrogation, now a week's time
सोने की तस्करी को लेकर अमर उजाला में प्रका​शित समाचार। फाइल फोटो
अंबाला। पश्चिम एक्सप्रेस से पकड़े डेढ़ करोड़ सोने की गुत्थी उलझकर रह गई है। चार घंटे की पूछताछ के बाद भी संदिग्ध गगनदीप इनकम टैक्स विभाग के सवालों का जवाब नहीं दे पाया। अब उसे एक सप्ताह के अंदर डेढ़ करोड़ के सोने का असली बिल जमा कराने के निर्देश दिए हैं जोकि उसके लिए टेढ़ी खीर होगा।
विज्ञापन

इसलिए यह सोना सरकारी खजाने में जमा होने के आसार नजर आ रहे हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार अमृतसर व लुधियाना के कुछ सोना व्यापारी भी इस मामले में जुगाड़ में जुट गए हैं, जिससे कि डेढ़ करोड़ के सोने का बिल बनाया जा सके। जबकि दूसरी तरफ ट्रेन से पकड़ा सोना, नगदी और नकली जेवरात आगामी कार्रवाई तक आरपीएफ के पास ही रहेंगे। आरपीएफ ने सामान व नकदी को मालखाने में सील करके जमा करवा दिया है, जिससे कि इनके साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ न हो सके।
विज्ञापन

सुरक्षा को लेकर भी कर्मचारियों को विशेष निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। इस मामले में आरपीएफ ने भी रेलवे एक्ट की धारा 145 के तहत मामला दर्ज किया है और ट्रेन से पकड़े गए दोनों संदिग्धों को अभी निजी जमानत पर रिहा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
अंबाला रेल मंडल के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त को सूचना मिली थी कि ट्रेन नंबर 12926 पश्चिम एक्सप्रेस में सोने की तस्करी होने वाली है। सूचना के बाद आरपीएफ की एक टीम को लुधियाना भेजा गया। टीम जब लुधियाना से अंबाला रेल सेक्शन पर ट्रेन में जांच करने लगी और बताए गए एसी कोचों में पहुंची तो यह बैठे दो व्यक्तियों से डेढ़ करोड़ रुपये के असली सोने के गहने और कुछ नकली गहने बरामद किए और दूसरे व्यक्ति से पांच लाख रुपये नगद बरामद हुए थे।

वर्जन
सोने के साथ पकड़े गए संदिग्ध गगनदीप से इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों ने गहनता से पूछताछ की थी। उसे कुछ समय दिया गया है ताकि वो डेढ़ करोड़ रुपये के सोने के गहनों का बिल दिखा सके। अभी आगामी कार्रवाई तक सोना व नगदी आरपीएफ के कब्जे में ही रहेगा।
जावेद खान, प्रभारी आरपीएफ अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed