फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   four died in road accident

सड़क हादसों में चार लोगों की मौत

Fri, 21 Feb 2014 11:38 PM IST
अमर उजाला अंबाला
अमर उजाला अंबाला Updated Fri, 21 Feb 2014 11:38 PM IST
विज्ञापन
four died in road accident
कैथल। जिले के अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव नैना निवासी गौरव ने सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक कार चालक ने 20 फरवरी को उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में वह खुद और उसकी माता खजानो देवी (40) घायल हो गए।  इलाज के दौरान उसकी माता खजानो देवी की मौत हो गई।

दूसरे मामले में पूंडरी पुलिस को दी शिकायत में गांव धौंस निवासी लाभ सिंह ने बताया कि किसी वाहन चालक ने 19 फरवरी की रात्रि 9 बजे उसके बेटे राजेश (18) को टक्कर मार दी। इस हादसे में राजेश की मौत हो गई। वहीं तीसरी घटना में गांव सिरसल निवासी बलवान सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि गांव खनौदा के निकट 20 फरवरी को सायं करीब 5 बजे अज्ञात वाहन चालक ने उसके दोस्त दलबीर (32) को टक्कर मार दी। इस हादसे में दलबीर की मौत हो गई। वहीं चौथी घटना गांव टीक के निकट की है। गांव अरनेचा निवासी सत्यवान ने सदर पुलिस को शिकायत दी वीरवार देर सांय अज्ञात वाहन चालक ने रेलवे फाटक के निकट बलविंद्र सिंह को टक्कर मार दी। इस हादसे में बलविंद्र सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed