फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Four dengue cases found, total 194 so far

Ambala News: डेंगू के चार केस मिले, अब तक कुल 194

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
Four dengue cases found, total 194 so far
अंबाला सिटी। डेंगू का डंक एक बार फिर से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। जिला अंबाला में शनिवार को भी डेंगू के चार नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में डेंगू का कुल आंकड़ा 194 हो गया है। चिकित्सकों का कहना है कि दिसंबर माह के पहले सप्ताह तक डेंगू का खतरा बना रहता है। हालांकि इस वर्ष डेंगू के मामले बीते वर्ष के मुकाबले कम देखने को मिल रहे हैं। डॉ. सुनील हरि ने बताया कि लोग अपने स्तर पर साफ- सफाई का ध्यान रख कर ही बीमारियों से बच सकते हैं।
विज्ञापन

खांसी और बुखार के मामले अब भी जारी
ठंड बढ़ने के साथ- साथ अस्पताल में बुखार की ओपीडी भी बढ़ रही है। सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ने के कारण खांसी और जुखाम के मरीज 200 से अधिक देखने को मिल रहे हैं। हालांकि बुखार के मरीजों में अब प्लेटलेटस घटने के मामले कम हो गए हैं। बच्चों में अभी भी बुखार के मामले बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। शनिवार को भी 60 से 70 बच्चे बुखार से पीड़ित सामने आ रहे हैं। इसके साथ ही बच्चों में सांस की परेशानी भी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

मीठा खाने से दांतों में बढ़ रहे परेशानी
सर्दियां शुरू होने के चलते लोग मीठे पदार्थों का सेवन अधिक कर रहे है। इससे लोगों के दांतों में कीड़े की समस्या बढ़ रही है। इससे सबसे अधिक बच्चे प्रभावित हो रहे हैं। सिटी के नागरिक अस्पताल की डेंटल ओपीडी में 20 प्रतिशत मरीज सिर्फ दांतों में कीड़े के ही आ रहे हैं।डेंटल चिकित्सक डॉ मेजर परमिंद्र कौर का कहना है कि सर्दियों में लोग मीठा अधिक खाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग मीठा खाने के बाद ब्रश बहुत कम करते हैं। इतना ही नहीं छोटे बच्चों को अभिभावक ब्रश करना नहीं सिखाते हैं। इस कारण उनके दांतों में कीड़े की संभावना बढ़ जाती है। कीड़ा लगने के कारण दांत खराब होने लग जाता है और कम उम्र में ही दांत गिरना शुरू हो जाते हैं। इसलिए सर्दियों में मीठा खाने के बाद ब्रश जरूर करना चाहिए। इसके अलावा अगर ब्रश नहीं कर सकते तो एक गिलास गर्म पानी भी पीकर दांत के कीड़ों से बचाव हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed