फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Four accused arrested from Himachal, Chandigarh and Jodhpur in two cases of cyber fraud

Ambala News: साइबर ठगी के दो मामलों में चार आरोपी हिमाचल, चंडीगढ़ व जोधपुर से काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested from Himachal, Chandigarh and Jodhpur in two cases of cyber fraud
अंबाला। साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हिमाचल, चंडीगढ़ व जोधपुर से चार आरोपियों को काबू कर लिया। फर्जी क्लोन चैक के जरिए धोखाधड़ी मामले में 5 अप्रैल को पुलिस ने पटियाला के कबाड़ी पट्टी निवासी सरबजीत सिंह व लांडरा निवासी कर्ण, हिमाचल प्रदेश के डोबी गांव निवासी अमरिंद्र सिंह को काबू किया था। तीन दिन के रिमांड में आरोपियों के 9 लाख 90 हजार रुपये बैंक खाता में फ्रीज करवा दिए है व मोबाइल से 5 फर्जी चैक व अन्य फर्जी दस्तावेज भी बरामद किए है। जबकि टेलीग्राम के जरिए धोखाधड़ी करने के मामले में राजस्थान के लोहावट से संजय कुमार को जोधपुर से काबू किया। आरोपी से 20 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई। मंगलवार कोर्ट में पेश आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

इन मामलों में आरोपी काबू

पहला मामला:
फर्जी क्लोन चैक मामले में नग्गल के सौंटी गांव निवासी रोशन लाल ने 29 मार्च को साइबर थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। आरोप लगाया था कि अज्ञात आरोपियों ने 25 मार्च को फर्जी क्लोन चैक के माध्यम से उसके खाते से लाखों रुपये की राशि निकाल ली थी। इस मामले में तीन आरोपी काबू हुए।
विज्ञापन

दूसरा मामला: टेलीग्राम आईडी पर ट्रेडिंग के जरिए धोखाधड़ी मामले में 10 फरवरी को धनाना गांव निवासी मनीष कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी। आरोप लगाया था कि टेलीग्राम आईडी के जरिए उससे 3 लाख 10 हजार रुपये की ठगी हुई है। इस मामले में 7 अप्रैल को पुलिस ने आरोपी संजय को जोधपुर से काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed