फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Four accused arrested for conducting fetal sex test

Ambala News: भ्रूण लिंग जांच करवाने के मामले में चार आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 02:55 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested for conducting fetal sex test
अंबाला सिटी। गर्भवती महिला को गुमराह करके धोखाधड़ी से भ्रूण लिंग जांच करवाने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान पंजाब के जिला पटियाला के माली माजरा गांव निवासी सतपाल सिंह, लोटान गांव निवासी हरमीत सिंह, चौड़मस्तपुर गांव निवासी गुरजंट सिंह उर्फ विक्की व पंजाब के जिला पटियाला के रामपुर गांव निवासी भीम सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
विज्ञापन

डिप्टी सिविल सर्जन महिला अधिकारी ने दो अगस्त को थाना अंबाला शहर में शिकायत दर्ज करवाई कि एक अगस्त को आरोपी सतपाल सिंह, हरमीत सिंह, विक्की, काला, हैप्पी व अन्य ने अंबाला शहर के मानव चौक के पास से गर्भवती महिला को गुमराह करके रुपयों का लालच देकर धोखाधड़ी से भ्रूण लिंग जांच कराने का अपराध किया है। इस शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से सभी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed