{"_id":"6a417f375c730a07ae02636f","slug":"foundation-stone-laid-for-shri-parshuram-chowk-ambala-news-c-36-1-amb1001-165489-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: राधा कृष्ण मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: राधा कृष्ण मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा
विज्ञापन
शहजादपुर में शोभा यात्रा के दौरान मौजूद श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए। संवाद
- फोटो : samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
शहजादपुर। कस्बे के ऐतिहासिक राधा कृष्ण मंदिर में देवगणों की मूर्तियों की स्थापना के साथ ही प्राण प्रतिष्ठा का धार्मिक अनुष्ठान शुरू है। बुधवार, 24 जून से शुरू हुआ यह पावन अनुष्ठान सोमवार, 29 जून तक श्रद्धा और उल्लास के साथ जारी रहेगा।
महोत्सव के पांचवें दिन रविवार को मंदिर से भव्य झांकियां निकाली गईं। इसमें स्थानीय क्षेत्र और माजरा के श्रद्धालुओं ने काफी संख्या में भाग लिया।
धार्मिक अनुष्ठान के तहत राम दरबार, राधा कृष्ण, खाटू श्याम, मां दुर्गा, लक्ष्मी नारायण, शनि देव, संतोषी माता, नवग्रह, वीर हनुमान, मां भद्रकाली और शिव परिवार सहित स्वयंभू नर्मदेश्वर की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। पंडित सुशील कुमार और पंडित संतोष ने विधि-विधान से झांकियों का शुभारंभ कराया। यह यात्रा राधा कृष्ण मंदिर से शुरू होकर माता बाला सुंदरी मंदिर, नगर खेड़ा माजरा, मुख्य बाजारों और विभिन्न मंदिरों से होते हुए वापस मुख्य मंदिर पहुंची।
इस दाैरान रास्ते में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर अमित बंसल, राकेश कुमार, लवली, रोहित गुप्ता और मनीष गुप्ता सहित काफी संख्या में भक्तों ने सहयोग दिया।

शहजादपुर में शोभा यात्रा के दौरान मौजूद श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए। संवाद- फोटो : samvad
विज्ञापन