{"_id":"661060d9719c5694b604adc5","slug":"foundation-level-three-examinations-will-start-from-april-8-ambala-news-c-36-1-amb1003-121023-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: आठ अप्रैल से शुरू होंगी बुनियाद लेवल थ्री परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: आठ अप्रैल से शुरू होंगी बुनियाद लेवल थ्री परीक्षाएं
विज्ञापन
जिला शिक्षा सदन।
अंबाला सिटी। प्रदेश में बुनियाद लेवल थ्री परीक्षा और ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। ये कार्यक्रम प्रदेशभर में करवाए जाएंगे। कार्यक्रम आठ से 29 अप्रैल तक चलेंगे। इसमें वह विद्यार्थी भाग लेंगे, जिन्होंने मिशन बुनियाद कार्यक्रम के तहत खंड और जिला स्तरीय परीक्षा उत्तीर्ण की है। इन बच्चों का चयन बुनियाद केंद्रों पर पढ़ाई के लिए इस परीक्षा और ओरिएंटेशन कार्यक्रम के माध्यम से किया जाएगा।
यह कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में होगा। जिसमें उपायुक्त को भी आमंत्रित किया जाएगा। बता दें कि बीते माह शिक्षा विभाग ने बुनियाद कार्यक्रम के तहत लेवल वन और टू की परीक्षा ली थी। इस परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों का चयन बुनियाद केंद्रों के लिए किया जाएगा। जिले में पांच बुनियाद केंद्र चल रहे हैं। जहां विद्यार्थी नौंवी और दसवीं की पढ़ाई करेंगे, साथ ही जेईई और नीट की प्रवेश परीक्षा के प्रशिक्षण के लिए तैयारी करेंगे। अंबाला में यह कार्यक्रम जिला विज्ञान विशेषज्ञ पूजा भारद्वाज की देखरेख में करवाया जाएगा।
मेधावी विद्यार्थियों को दिया जा रहा जेईई व नीट के लिए निशुल्क प्रशिक्षण
जहां जेईई व नीट की तैयारी के लिए विद्यार्थी निजी संस्थानों में लाखों रुपये देते हैं, वहीं शिक्षा विभाग बुनियाद मिशन और सुपर-100 कार्यक्रम के माध्यम से राजकीय स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को निशुल्क प्रशिक्षण दे रहा है। बुनियाद कार्यक्रम के जरिए विद्यार्थियों को जेईई और नीट की प्रवेश परीक्षा के प्रशिक्षण के लिए तैयार किया जाता है। इसी तरह सुपर-100 में विद्यार्थी दो परीक्षाएं उत्तीर्ण कर जेईई और नीट की प्रवेश परीक्षा का निशुल्क प्रशिक्षण लेता है। साथ ही उसको कक्षा 11वीं और 12वीं में निशुल्क पढ़ाई करवाई जाती है। यह आवासीय कार्यक्रम होता है।
विज्ञापन
इन तारीख को जिले में होंगे बुनियाद लेवल थ्री परीक्षा और ओरिएंटेशन कार्यक्रम
जिला तारीख
करनाल 8 अप्रैल
कुरुक्षेत्र 9 अप्रैल
यमुनानगर 10 अप्रैल
गुरुग्राम 12 अप्रैल
जींद, भिवानी 15 अप्रैल
कैथल, हिसार 16 अप्रैल
अंबाला, फतेहाबाद 17 अप्रैल
पंचकुला, सिरसा 18 अप्रैल
फरीदाबाद 20 अप्रैल
पानीपत, नूंह 22 अप्रैल
रोहतक, पलवल 23 अप्रैल
रेवाड़ी 24 अप्रैल
चरखी-दादरी, सोनीपत 26 अप्रैल
महेंद्रगढ़ 27 अप्रैल
झज्जर 29 अप्रैल
बुनियाद कार्यक्रम के तहत लेवल वन की परीक्षा खंड स्तर और लेवल टू परीक्षा जिला स्तर पर करवाई गई थी। जिला स्तरीय परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बुनियाद लेवल थ्री परीक्षा और ओरिएंटेशन कार्यक्रम में बुलाया जाएगा। इसके बाद इन विद्यार्थियों का चयन बुनियाद केंद्रों पर पढ़ाई के लिए किया जाएगा।
सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला।