फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fortuner and truck clash on highway in front of Reliance petrol pump, three people, including mother and son, badly injured

रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने हाइवे पर फॉच्यूनर व ट्रक भिड़े, मां-बेटे समेत तीन लोग बुरी तरह जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Fortuner and truck clash on highway in front of Reliance petrol pump, three people, including mother and son, badly injured
शनिवार देर रात नेशनव हाईवे- 344 पर रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने एक फॉरच्यूनर और ट्रक में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में गाड़ी सवार मां-बेटा औरचालक घायल हो गए। दोनों को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। गाड़ी में चालक सहित पांच लोग सवार थे जोकि अपने चचेरे भाई की शादी समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक बलदेव नगर का रहने वाला विक्रम अपने पिता अरुण कुमार, माता सुमन, भाई कुलदीप व ड्राइवर कुलदीप के साथ जिला यमुनानगर के गांव कलावड़ से अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। पंप के पास एक तेज गति से आ रहे ट्रक चालक ने अचानक कट मार दिया। इसके कारण फॉरच्यूनर और ट्रक की भिड़ंत हो गई। ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में फॉरच्यूनर ट्रक के नीचे आने से बच गई। हादसे में विक्रम की माता सुमन सहित भाई कुलदीप और चालक कुलदीप को चोटें आई है। गंभीर हालत में उन्हें निजी अस्पताल में ले जाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रविवार को फिर हुआ हादसा
नेशनल हाईवे- 344 पर रविवार शाम करीब पांच बजे एक तेज रफ्तार कार ने एक सवारियों से भरे ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पलट गया, जिससे मौके पर हाहाकार मच गई। कुछ सवारियां ऑटो के नीचे दब गई। जिन्हें राहगीरों की मदद से निकाला गया । हादसे में बरेली के रहने वाले सूरज, मोहित, योगेश व महेश घायल हुए है जबकि अन्य को हल्की चोटें आई। ऑटो में सवार सभी युवक शादी समारोह में चाट बनाने का काम करते हैं। सभी साढ़ौरा स्थित पूजा पैलेस से काम खत्म कर वापिस लौट रहे थे। घायलों को एमएम अस्पताल दाखिल कराया गया है। हादसे को अंजाम देकर कार चालक मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed