फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Former Subedar duped of Rs 1.37 lakh online

Ambala News: पूर्व सूबेदार से 1.37 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी

Fri, 03 Jul 2026 03:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 03 Jul 2026 03:37 AM IST
विज्ञापन
Former Subedar duped of Rs 1.37 lakh online
मुलाना। सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। नाथी राम सैनी के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर जालसाजों ने उन्हें 1.37 लाख रुपये की चपत लगा दी। पीड़ित को धोखाधड़ी का पता तब चला जब बैंक से 1.46 लाख रुपये का बिल आया।
विज्ञापन

मामले में साइबर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आपराधिक विश्वासघात की धारा 316(2), धोखाधड़ी और बेईमानी 318(4) और संगठित अपराध की धारा 111(2) बी के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। नाथी राम सैनी (52) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह भारतीय सेना से सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हैं। उनका एक्सिस बैंक में खाता है और वे पिछले 12 सालों से क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर रहे हैं। नाथी राम ने बताया कि उन्होंने जून महीने की शुरुआत में बराड़ा स्थित सीएसडी कैंटीन से कुछ खरीदारी की थी। इसके बाद कार्ड का उपयोग नहीं किया।
विज्ञापन

20 जून को जब उन्हें 1,46,000 रुपये का बिल मिला, तो वे हैरान रह गए। बिल की जांच करने पर पता चला कि 4 जून को 29,999 रुपये की दो ट्रांजेक्शन और 5 जून को अलग-अलग किस्तों में कुल 77,000 रुपये से अधिक की रकम निकाली गई थी। यह सभी ट्रांजेक्शन उन्होंने नहीं की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed