फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Former State Minister visited flood affected areas

Ambala News: पूर्व राज्य मंत्री ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा

Fri, 05 Sep 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 05 Sep 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Former State Minister visited flood affected areas
शहर के मानकपुर क्षेत्र में जलभराव की ​स्थिति का जायजा लेते हुए पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल। प्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। घग्गर नदी में आए उफान और लगातार हो रही बरसात के चलते शहर के कई गांव प्रभावित हुए। गुरुवार को पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ट्रैक्टर पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे और ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। वह लोहगढ़, मानकपुर और डंगडेहरी गांव में पहुंचे थे।

गोयल ने मौके पर जाकर हालात का जायजा लिया और प्रशासनिक अधिकारियों को तुरंत राहत व बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके बाद असीम गोयल प्रशासनिक अधिकारियों के साथ इस्माइलपुर में नहरों का दौरा किया। वहीं निजामपुर क्षेत्र में भी पानी का स्तर काफी बढ़ गया। जिसकी सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा और साथ ही पूर्व मंत्री असीम गोयल भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौके पर किश्ती की मदद से कई सदस्यों का रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed