{"_id":"695d670d5e07f270720f5aca","slug":"former-state-minister-met-the-cm-after-receiving-the-gift-of-imt-ambala-news-c-36-1-amb1002-155948-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: आईएमटी की सौगात मिलने पर सीएम से मिले पूर्व राज्य मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: आईएमटी की सौगात मिलने पर सीएम से मिले पूर्व राज्य मंत्री
Wed, 07 Jan 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
आईएमटी मिलने पर सीएम का आभार जताते पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल। प्रवक्ता
- फोटो : chineni news
अंबाला सिटी। इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) का सबसे बड़ा क्षेत्र नडियाली गांव में आएगा। शुरुआती चरण में आईएमटी गांव नग्गल की लगभग 350 एकड़ जमीन, लगभग 413 एकड़ गांव नडियाली की जमीन और 88 एकड़ गांव खैरा की भूमि पर स्थापित की जाएगी। आईएमटी को अंतिम मंजूरी देने पर पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर सीएम नायब सैनी को मिठाई खिलाकर उनका आभार व्यक्त किया। सरकार की मंजूरी के बाद इलाके के किसानों व आमजन के चेहरे खिल उठे हैं।
किसान संदीप सिंह ने बताया कि इस बड़े प्रोजेक्ट से इलाके में रोजगार और उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। भविष्य में अब उनके इलाके के युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
किसान संदीप सिंह ने बताया कि इस बड़े प्रोजेक्ट से इलाके में रोजगार और उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। भविष्य में अब उनके इलाके के युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन