फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Former minister Nirmal Singh became part of AAP with daughter Chitra, Haryana Democratic Front also merged

पूर्व मंत्री निर्मल सिंह बेटी चित्रा संग आप का बने हिस्सा, हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट का भी किया विलय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Former minister Nirmal Singh became part of AAP with daughter Chitra, Haryana Democratic Front also merged
अंबाला। हरियाणा की राजनीति में वीरवार को एक बड़ा बदलाव देने को मिला। हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट (एचडीएफ) के सुप्रीमो निर्मल सिंह व उनकी बेटी चित्रा सरवारा आम आदमी पार्टी (आप) का हिस्सा बन गए। जगाधरी से आजाद चुनाव लड़ने वाले बेटे उदयवीर को भी निर्मल सिंह ने आप की सदस्यता दिलवाई। आप सुप्रीमो व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने निवास स्थान पर सभी का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ने एचडीएफ का विलय भी आप पार्टी में कर दिया। इस मौके पर हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और आप नेता अशोक तंवर भी मौजूद रहे। पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की नीतियों व दिल्ली मॉडल से प्रभावित होकर हरियाणा फ्रंट का आप में विलय किया है। अंबाला पहुंचने पर निर्मल सिंह व चित्रा सरवारा का भव्य स्वागत हुआ। छावनी से पूर्व मंत्री निर्मल सिंह व चित्रा सरवारा सैकड़ों समर्थकों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए। गाड़ियों के काफिले के साथ दिल्ली में उन्होंने शक्ति प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

चार बार के विधायक रह चुके हैं निर्मल सिंह, 2 बार मंत्री
4 नवंबर 2020 को निर्मल सिंह ने अपनी राजनीतिक पार्टी का गठन कर 43 साल बाद कांग्रेस को विधिवत रूप से अलविदा कह दिया था। निर्मल सिंह चार बार विधायक और दो बार पूर्व मंत्री रह चुके हैं। उत्तर हरियाणा के कई मुद्दों को लेकर निर्मल लंबे समय से संघर्षरत रहे हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी होने का बड़ा फायदा उन्हें तब मिला जब लोकसभा चुनाव 2019 में हुड्डा उन्हें कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से टिकट दिलवाने में कामयाब रहे। मगर मोदी लहर के चलते निर्मल लोकसभा चुनाव हार गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed