फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Forest workers roared in support of their demands

Ambala News: मांगों के समर्थन में गरजे वन मजदूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Forest workers roared in support of their demands
नारायणगढ़। बुधवार को सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) से संबद्ध वन मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने रेंज फाॅरेस्ट ऑफिसर के कार्यालय पर ईएसआई कार्ड जारी करने व पीएफ का हिसाब देने आदि को लेकर प्रदर्शन किया। प्रधान तारा चंद के नेतृत्व में मजदूर मांगों को लागू कराने के नारे लगाते हुए रेंज आफिसर से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे तो वह बात सुने बिना गाड़ी में बैठकर निकल गए। इससे गुस्साए मजदूर धरने पर बैठ गए। शाम चार बजे रेंज ऑफिसर मोहन लाल ने मजदूर यूनियन के प्रतिनिधिमंडल से बात की। इसमें तारा चंद, वेदपाल, जरनैल सिंह, अशोक, रफी, जीतो देवी व मुश्ताक शामिल रहे। अधिकारी ने आश्वासन दिया कि 100 में से 42 मजदूरों के कार्ड 23 अक्टूबर तक दे दिए जाएंगे। इसके अलावा अगस्त व सितंबर महीने का बकाया दो महीने के वेतन का भुगतान 20 अक्टूबर तक कर दिया जाएगा। इस आश्वासन पर यूनियन ने 23 अक्टूबर तक प्रदर्शन को स्थगित करने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed