फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Foreign woman cheated Rs 19.76 lakh from science businessman by taking bluff

विदेशी महिला ने झांसे में लेकर साइंस कारोबारी से 19.76 लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
Foreign woman cheated Rs 19.76 lakh from science businessman by taking bluff
अंबाला सिटी। एक विदेशी महिला द्वारा साइंस कारोबारी के साथ लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता रंजीत नगर निवासी विजय कुमार ने बताया कि वह साइंस से संबंधित प्रोडक्ट का कारोबार करता है। दो नवंबर 2021 को उसके पास यूएसए से एक विदेशी महिला का फोन आया था। महिला ने उसको बताया कि वह कैलिफोर्निया की रहने वाली है और पेक्यूरिक फर्मास्यूटिकल कंपनी में मैनेजर के तौर पर काम करती है। उसने बताया कि उनकी कंपनी वजन कम करने के साथ-साथ शुगर कम करने के बहुत अच्छे प्रोडक्ट बनाती है। महिला ने अपना नाम हेरेरा जॉनसन बताते हुए झांसे में ले लिया और उस महिला ने अजय नाम के व्यक्ति का नंबर दे दिया। विदेशी महिला जॉनसन ने अजय से मिलवाया और दोनों ने मिलकर 19 लाख 76 हजार रुपये की ठगी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed