{"_id":"57b29b34041bf25d3c410dff070612c8","slug":"force-alert-ambala-on-hit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जासूसों के निशाने पर अंबाला, सेना अलर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जासूसों के निशाने पर अंबाला, सेना अलर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
Updated Mon, 21 Dec 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला कैंट। पिछले दिनों दिल्ली, यूपी व कोलकाता में पकड़े गए आईएसआई एजेंटों और अलकायदा से जुड़े आतंकियों की धरपकड़ के बाद सेना हाईकमान पूरी तरह से अलर्ट है। सेना हाईकमान ने देशभर में तमाम बड़ी छावनी को भी संदिग्ध लोगों के प्रति चौकन्ना रहने के निर्देश दिए हैं।
अंबाला स्थित लोकल मिलिट्री ऑथोरिटी को भी सेना ने अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं। उत्तर भारत में सेना का बड़ा बेस कैंप अंबाला का ये सैन्य छावनी आज भी आईएसआई के जासूसों के निशाने पर रहती है। उधर, सूत्रों के अनुसार पकड़े गए आईएसआई के एजेंटों ने ये बात कबूली है कि वे यहां भारत में सेना की बड़ी छावनियों की भी जासूसी करने के इरादे से आए थे। इन बड़ी छावनियों में अंबाला का आर्मी बेस कैंप भी शामिल है। इसलिए सेना हाईकमान ने अंबाला की लोकल मिलिट्री ऑथोरिटी को भी पूरी तरह से संदिग्ध लोगों की धरपकड़ के लिए अलर्ट रहने को कहा है।
इसलिए किया अंबाला सेना को चौकन्ना
बता दें कि दिल्ली पुलिस ने पिछले दिनों सेना के रिटायर्ड जवान मुन्नवर अहमद मीर को आईएसआई की जासूसी करने के आरोप में काबू किया था। इसी तरह विगत दिनों ही दिल्ली की स्पेशल टास्क फोर्स ने मोहम्मद इजाज उर्फ मोहम्मद कलाम निवासी इस्लामाबाद, पाकिस्तान को मेरठ के सैन्य क्षेत्र से सेना से जुड़े दस्तावेजों के साथ पकड़ा था। इसके अलावा कोलकाता की स्पेशल टास्क फोर्स ने अख्तर खान को भी पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम करते काबू किया है। इन्हीं एक्टिविटी को देखते हुए सेना ने अपनी तमाम बड़ी छावनियों को संदिग्धों के मद्देनजर सजग रहने को कहा है, जिसमें अंबाला छावनी भी है। यहां अंबाला सेना के एक अफसर ने बताया कि अंबाला सेना की जासूसी की फिराक में आईएसआई हमेशा रहता है, इसलिए सतर्कता बहुत जरूरी है। जबकि सेना के एक सीनियर अफसर के अनुसार सेना से जुड़ी ऐसी बातें है, पर वे कोई चर्चा नहीं करना चाहते।
विज्ञापन
अंबाला सेना ने बढ़ाई निगेहबानी
लोकल मिलिट्री ऑथोरिटी ने सेना हाईकमान के निर्देशों के बाद अपनी अंबाला एक्शन ग्रुप और फील्ड सिक्योरिटी फोर्स को इलाके में हर संदिग्ध को पकड़कर उससे पूछताछ करने के आदेश दिए हैं। उधर, सेना पुलिस और सेना इंटेलीजेंस को भी निर्देश है कि वे सैन्य क्षेत्र के साथ-साथ सिविल इलाकों में होटलों, सरायों, धर्मशालाओं में ठहरने वाले लोगों पर भी पूरी नजर बनाएं रखें। इसके लिए विशेष टीमों ने काम भी शुरू कर दिया है। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशनों व अंबाला में सेना द्वारा चिह्नित किए गए कुछ खास इलाकों में भी सेना विभिन्न माध्यमों से संदिग्धों पर नजर बनाए हुए हैं।
अंबाला में पकड़े जा चुके हैं जासूस
अंबाला आईएसआई के निशाने पर है। इस बात की पुष्टि इसलिए भी मिलती है कि अंबाला में पाकिस्तानी जासूसों द्वारा जासूसी करने के पहले भी प्रयास हो चुके हैं। इतना ही नहीं अंबाला में जासूस करते दो जासूस काबू भी किए जा चुके हैं। इनमें मोहम्मद सलीम और मंसूद अख्तर शामिल है। मोहम्मद सलीम पाकिस्तान के फैसलाबाद का रहने वाला है, जबकि मंसूद अख्तर पाकिस्तान के साहीवाल स्थित गांव भुट्टोनगर का निवासी है। मोहम्मद सलीम को यहां अंबाला में पुलिस ने एयरफोर्स स्टेशन के पास से कुछ नक्शों और एक कैमरे के पास से काबू किया था। जबकि मंसूद अख्तर को साइबर कैफे से सैन्य व एयरफोर्स की कुछ गोपनीय बातों को ई-मेल करने की कोशिश कर रहा था।
अंबाला आईओसी में भी बढ़ाई गई सतर्कता
पिछले दिनों इंडियन ऑयल कारपोरेशन (आईओसी) जयपुर में मार्केटिंग मैनेजर सेल्स मोहम्मद सिराजुद्दीन को आईएसआईएस से जुड़ी एक्टिविटी में शामिल होने के आरोप में पकड़ा गया था। इसी के चलते अंबाला में भी आईओसी अपने यहां भी संदिग्ध लोगों की गतिविधियों को लेकर पूरी तरह से अलर्ट है। यहां आईओसी अंबाला प्रशासन की ओर से भी अति संवेदनशील स्थानों की सूची में शामिल है। इसलिए यहां अंबाला आईओसी प्रशासन ने भी देश के विभिन्न हिस्सों में काबू संदिग्धों की धरपकड़ के चलते सुरक्षा के इंतजामात और पुख्ता कर दिए हैं।
आईओसी के सीनियर टर्मीनल मैनेजर ने बताया कि यहां आईओसी में कार्यरत सभी व्यक्तियों का पुलिस वेरीफिकेशन करवाया जा चुका है। साथ ही यहां सुरक्षा का जिम्मा डीजीआर (डायरेक्टर जनरल ऑफ रिहेब्लीटेशन) सिक्योरिटी के एक्स सर्विसमैन जवानों के हवाले हैं। साथ ही यहां हरियाणा पुलिस की भी एक टुकड़ी ने मोर्चा संभाला हुआ है। सीनियर टर्मिनल मैनेजर के अनुसार यहां डिपो में संदिग्ध गतिविधियों पर पूरी नजर है और समय-समय पर प्रशासन के साथ सिक्योरिटी कोर्डिनेशन की मीटिंग भी होती रहती है।
पुलिस ने भी छेड़ा विशेष अभियान
अंबाला पुलिस ने भी हाईकमान के निर्देशों पर संदिग्धों की धरपकड़ के लिए विशेष नाइड डोमिनेशन अभियान छेड़ा है। पुलिस रात को नाके लगाकर वाहनों की सघन चेकिंग कर रही है। इतना ही नहीं पुलिस संदेह होने पर कारों के इंजन नंबर पर लिखे चेसिस तक चेक कर रही है। जबकि बॉर्डर एरिया को पुलिस ने सील कर रखा है।