फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   For the first time, Heat Web made people sweat, changed school timings.

Ambala News: पहली बार हीट वेब ने छुड़ाए पसीने, बदला स्कूलों का समय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
For the first time, Heat Web made people sweat, changed school timings.
अंबाला सिटी। मई में तल्ख गर्मी और हीट वेब ने पसीने छुड़ाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को गर्मी के सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में दिन का तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। दिन में गर्म हवा चली। जिससे लोगों को बाहर निकलने में परेशानी झेलनी पड़ी। इसके साथ ही जो लोग बाहर अपने कामों से निकले उन्हें गर्म हवा का सामना करना पड़ा। वहीं, शिक्षा विभाग ने भी गर्मी को देखते हुए राजकीय और निजी स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है।
विज्ञापन

ऐसे में लोगों ने शीतल पेय, एसी और कूलर से अपने शरीर को ठंडा किया। बीते वर्ष की बात करें तो 23 मई 2023 को 43.5 डिग्री सेल्सियस तापमान और 15 मई 2022 को 44.0 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रिकॉर्ड किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी व लू चलने की संभावना है। यहां तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। यही कारण है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 21 मई तक गर्मी बढ़ने व हीट वेब चलने की संभावना जताई है। हीट वेब को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

बीते वर्षों में मई माह के सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान
वर्ष अधिकतम तापमान डिग्री में

2017 43.0

2018 44.0

2019 44.3

2020 44.2

2021 41.7

2022 44.0

2023 43.5
बढ़ती गर्मी से स्कूलों के समय में बदलाव
शिक्षा विभाग ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए राजकीय और अराजकीय स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। बीते तीन दिन से लू और गर्मी पड़ रही है। गुरुवार को भी हीट वेब से हाल बेहाल हो गया। जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि एकल शिफ्ट वाले विद्यार्थियों के लिए सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक, दोहरी शिफ्ट वाले विद्यार्थियों के लिए पहली शिफ्ट प्रात: सात बजे से दोपहर 11:30 बजे तक, दूसरी शिफ्ट में प्रात: 11:45 से सायं 4:15 तक स्कूल लगेगा। उन्होंने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इन निर्देशों की पालना कराई जाए। इस संबंध में विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने पत्र जारी कर दिया है। विभाग ने यह निर्देश 31 मई तक जारी किए हैं। इसके उपरांत एक से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेंगे। इससे सभी विद्यालय उक्त समयावधि के दौरान बंद रहेंगे। एक जुलाई से विद्यालय पुन: की भांति खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed