फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   For the first time BSF contingent will show feat on bike

पहली बार बीएसएफ की टुकड़ी बाइक पर दिखाएगी करतब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
For the first time BSF contingent will show feat on bike
अंबाला। 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय पुलिस लाइन मैदान शहर में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। समारोह में बीएसएफ की टुकड़ी मोटरसाइकिल पर विभिन्न करतब करेगी। समारोह के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर उपायुक्त विक्रम सिंह ने मंगलवार को संबंधित अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन मैदान का दौरा किया। उनके साथ पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा मौजूद रहे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने नगर निगम के डीएमसी व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कहा कि समारोह स्थल पर पानी एकत्रित नहीं होना चाहिए। इसके लिए सभी व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से करना सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिन कर्मचारी या अधिकारियों को सम्मानित किया जाना है, उससे संबंधित विस्तृत रिपोर्ट सात अगस्त तक भेजना सुनिश्चित करें। संबंधित कमेटी द्वारा मापदंडों की जांच के उपरांत यह सूची मुख्य सचिव कार्यालय भेजी जाएगी। बीएसएफ की टुकड़ी की रिहर्सल छह अगस्त से शुरू होगी इसलिए ट्रैक से संबंधित कार्य समय रहते सुनिश्चित करें। नौ से 12 अगस्त तक कार्यक्रम के दृष्टिगत रिहर्सल का आयोजन किया जाएगा और 13 अगस्त को फाइनल रिहर्सल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed