फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   For 25 years, Agra businessman has been sweetening Ambala with Gwalior's Gajak.

Ambala News: 25 वर्ष से ग्वालियर की गजक से अंबाला में मिठास घोल रहे आगरा के कारोबारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
For 25 years, Agra businessman has been sweetening Ambala with Gwalior's Gajak.
हरिओम शर्मा कुरकुरी खस्ता गजक दिखाते हुए। संवाद
अंबाला। आगरा से अंबाला आकर कारोबारी ग्वालियर की गजक का व्यापार कर रहे हैं। यह कारोबारी साल में चार महीने के लिए अंबाला आते हैं। जनवरी में लोहड़ी के बाद वापस अपने घर की ओर चले जाते हैं। कारोबारी ज्यादातर गजक की आइटम बनाते हैं। इसमें तिल और गुड़ से बने शुगर फ्री अजूबा और अलसी के तिल वाले लड्डू खास हैं। इसके अलावा गजक की खस्ता जो नरम और कुरकुरी है यह खस्ता बुजुर्गाें के लिए सबसे अच्छी है जो मुंह में जाते ही घुल जाती है। इसके साथ ही कारोबारी तिल वाली गुलाब पट्टी, रेवडी गुड़ और चीनी, ड्राई फ्रूट वाली गजक, मूंगफली वाली गजक, मुट्ठी वाली गजक, गुड की पट्टी, मरोडी वाली गजक आदि बनाते हैं। जो लोगों को बहुत पसंद आ रही हैं।
विज्ञापन



25 साल से कारोबार करने आ रहे अंबाला
उत्तर प्रदेश के आगरा के निवासी हरिओम शर्मा ने बताया कि वह अंबाला में पिछले 25 साल से गजक का कारोबार कर रहे हैं। शुरू में वह अंबाला अकेले आते थे। इसके बाद वह अपने परिवार को भी साथ लाने लगे। इस काम में उनका परिवार भी साथ देता है। वह छावनी के कच्चा बाजार में दुकान लगाते हैं। इसके अलावा उनका बेटा लवकुश भी एक अन्य दुकान लगाता है वह इस दुकान पर गजक, गुड़ और तल की सभी आइटम रखते हैं।
विज्ञापन



अलसी के लड्डू और शुगर फ्री अजूबा है खास
आगरा निवासी साहूकार ने बताया कि वह वर्ष 1995 में कारोबार करने के लिए पहली बार अंबाला आए। तब से वह लगातार चार महीने के लिए अंबाला आते हैं और लोहड़ी के अगले दिन वापस चले जाते हैं। उनके पास तिल और गुड़ से बने शुगर फ्री अजूबा इसमें मीठा कम मात्रा होता है। इसके साथ ही अलसी के तिल वाले लड्डू बनाते हैं खास हैं। जो किसी के पास नहीं मिलते यह दोनों आइटम वह खुद बनाते हैं। इसके अलावा उनके पास सभी तरह की गजक और पट्टी मिलती है।

हरिओम शर्मा कुरकुरी खस्ता गजक दिखाते हुए। संवाद

हरिओम शर्मा कुरकुरी खस्ता गजक दिखाते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed