फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Football training camp starts tomorrow, children will learn sports techniques

Ambala News: फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर कल से, खेल तकनीक सीखेंगे बच्चे

Sat, 30 May 2026 03:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 30 May 2026 03:16 AM IST
विज्ञापन
Football training camp starts tomorrow, children will learn sports techniques
अंबाला छावनी में बैठक करते फुटबॉल लवर्स वैलफेयर सोसाइटी। प्रवक्ता
अंबाला। छावनी के रॉबर्ट पवेलियन में फुटबाल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण शिविर फुटबॉल लवर्स वेलफेयर सोसाइटी की ओर से करवाया जा रहा है। संस्था के महासचिव नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि गत वर्ष की तरह इस साल भी बच्चों की गर्मियों की छुट्टियों के दौरान 15 दिनों के निशुल्क फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। इसका शुभारंभ रविवार 31 मई सुबह 6:00 बजे से होगा।
विज्ञापन

15 दिनों तक चलने वाले इस शिविर का समापन 14 जून को होगा । उन्होंने बताया कि शिविर में बच्चों को फुटबॉल खेल की बुनियादी तकनीकों से रूबरू कराया जाएगा । इसके लिए फुटबॉल प्रशिक्षक और राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी बच्चों को खेल के तकनीकी गुर सिखाने के लिए मौजूद रहेंगे। फुटबॉल के विकास और विस्तार के लिए बड़े स्तर पर लगाया जाने वाला यह अपनी तरह का एकमात्र और अनोखा शिविर है। बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए संस्था की ओर से शिविर में आने वाले सभी खिलाड़ियों को प्रतिदिन निशुल्क पौष्टिक अल्पाहार भी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

फुटबॉल लवर्स वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों अध्यक्ष राजेश शर्मा, कोषाध्यक्ष सुभाष सैनी व संरक्षक डॉ. आईपी नागी व एडी गांधी की देखरेख में आयोजित हो रहे इस कैंप का एकमात्र मुख्य उद्देश्य अंबाला के फुटबॉल को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर 70 के दशक वाली ऐतिहासिक ऊंचाइयों और पहचान पर पहुंचाना है । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed