फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Food will be available at the bus stand for Rs 5

Ambala News: बस स्टैंड पर पांच रुपये में मिलेगा खाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 01:37 PM IST
विज्ञापन
Food will be available at the bus stand for Rs 5
अंबाला छावनी बस स्टैंड परिसर में हमारी आस्था फाउंडेशन द्वारा बनाया जा रहा शेड। संवाद - फोटो : कांठ
अंबाला। जल्द ही छावनी बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए पांच रुपये में भोजन की सुविधा शुरू होने वाली है। हमारी आस्था फाउंडेशन की ओर से यह सेवा शुरू की जा रही है। बस स्टैंड परिसर में लोग पांच रुपये चावल, रोटी और सब्जी का आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा सप्ताह में प्रत्येक मंगलवार को देसी घी का हलवा भी दिया जाएगा। खाने में भी रोजाना अलग अलग तरह की चीजें बनाई जाती हैं। हमारी आस्था फाउंडेशन के निदेशक संदीप आनंद ने बताया कि छावनी बस स्टैंड परिसर में लोगाें के लिए पांच रुपये में भोजन की व्यवस्था शुरू की जा रही है।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे से लेकर दो बजे तक लोगों के लिए पांच रुपये में दो चपाती, सब्जी और चावल दिए जाएंगे। इसके अलावा सप्ताह में मंगलवार को देसी घी का हलवा भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अंबाला में पिछले साढे़ तीन साल से हमारी आस्था फाउंडेशन कार्य कर रही है। आस्था फाउंडेशन अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में पांच रुपए में लोगों को खाना दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के नागरिक अस्पताल में रोजाना 1300 से ज्यादा लोग खाना खा रहे हैं। इस फाउंडेशन के द्वारा केवल नागरिक अस्पताल में आने वाले लोग ही नहीं बल्कि अन्य लोग भी खाना खा रहे हैं। लोगों के लिए खाना आधुनिक मशीनों की मदद से बनाया जाता है। उन्होंने बताया कि मानव सेवा ही परम धर्म होता है। भगवान की उनपर कृपा है। इसके कारण यह संस्था चल रही है। अंबाला छावनी बस स्टैंड पर खाना शुरू होने से दो हजार से भी ज्यादा लोग खाना खा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed