फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Food items kept in the open filled with samples from two places should be destroyed

दो स्थानों से सैंपल भर खुले में रखे खाद्य पदार्थ कराए नष्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Food items kept in the open filled with samples from two places should be destroyed
अंबाला। महेश नगर स्थित किराने, मिठाई की दुकानों और दूध की डेयरियों आदि में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने टीम के साथ निरीक्षण किया। टीम ने खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर प्रयोगशाला करनाल में जांच हेतु भेजे। निरीक्षण के दौरान टीम ने महेश नगर से गुलाटी वाला रोड स्थित पाल डेयरी और पटियाला लस्सी वाला से गाय के दूध और पनीर के नमूने लिए। डॉ. राजीव कुमार ने सभी विक्रेताओं को व्रत से संबंधित सभी खाद्य पदार्थ जैसे कुट्टू व सिंघाडे़ का आटा ताजा आदि शुद्ध बेचने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि त्योहारों को मद्देनजर रखते हुए निरीक्षण के दौरान खुले में रखे खाद्य पदार्थ खाने योग्य नहीं थे, उन्हें नष्ट करवा दिया गया है। सभी दुकानदारों को दूषित व बासी मिठाई न बेचने की भी चेतावनी दी गई। यदि कोई भी दुकानदार दूषित व मिलावटी खाद्य पदार्थ, मिठाई बेचता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वह पुरानी व खुले में रखी खाद्य सामग्री न खरीदें। खाद्य सामग्री की एक्सपायरी तिथि जांच करके ही खरीदें। जहां तक संभव हो, ताजे फलों का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed