फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Food inspector arrested taking bribe from depot holder

Ambala News: डिपो होल्डर से रिश्वत लेते फूड इंस्पेक्टर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Food inspector arrested taking bribe from depot holder
बराड़ा। डिपो होल्डर से रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस की टीम ने सोमवार को बराड़ा में फूड इंस्पेक्टर मनोज कुमार को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। राशन डिपो एसोसिएशन बराड़ा के प्रधान मनजीत सिंह की शिकायत पर यह कार्रवाई की। मनजीत सिंह ने एसीबी अंबाला को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी पत्नी के नाम बराड़ा में सरकारी राशन डिपो है।
विज्ञापन

यह डिपो जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग बराड़ा के नियंत्रण में है। कुछ दिन पहले वह खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में तैनात उप निरीक्षक मनोज कुमार से वह मिला था। जिसने उस पर दबाव बनाकर उससे 10 हजार रुपये ले लिए। मनोज कुमार ने उसे फोन किया और उसे मिलने के लिए कहा। इस पर जब वह मनोज से मिला तो उसने उससे डिपो चलाने के लिए उससे 6600 रुपये लिए और 20 हजार उच्च अधिकारियों के लिए बतौर कमीशन के रूप में कुल 26,600 रुपये की रिश्वत मांगी थी। मगर बाद में 21 हजार पर सहमति बन गई। सोमवार को जब मनजीत सिंह ने मनोज कुमार को 21 हजार रुपये मार्केट कमेटी में पकड़ाए तो एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed