फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Food court closed without paying rent

Ambala News: बिना किराया चुकाए फूड कोर्ट बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Food court closed without paying rent
अंबाला। सुभाष पार्क में खोले दोनों फूड कोर्ट बंद हो गए हैं और नगर परिषद को बिना किराया जमा कराए जोकि लगभग 72 लाख के करीब है, संबंधित ठेकेदारों ने अपना सामान भी समेट लिया है। ऐसे में एक बार फिर नगर परिषद की कार्रवाई पर प्रश्नचिह्न खड़ा हो गया है। यह खुलासा आरटीआई के माध्यम से हुआ है।
विज्ञापन

ओंकार सिंह ने सुभाष पार्क में बने दो फूड कोर्ट के किराये की वसूली न कर पाने के लिए नगरपरिषद के अधिकारियों को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि नगर परिषद द्वारा सुभाष पार्क में खोले गए दो फूड कोर्ट में से हाल नंबर एक को अंबाला सिटी और हाल नंबर दो को अंबाला छावनी की फर्म को किराए पर दिए गए थे। किरायानामा के प्रावधान अनुसार यदि किराएदार लगातार किराया देने में चूक करता है तो नप अधिकारी उस जगह को सील कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्राप्त सूचना के अनुसार दोनों ही संस्थाओं ने समय पर किराया जमा नहीं करवाया और दोनों ही संस्थाओं ने किराए की शर्तों का उल्लंघन किया। सूचना अनुसार हाल नंबर 1 पर अक्टूबर 2022 के बाद का 41 लाख 21 हजार 809 रुपये और हाल नंबर 2 का अक्टूबर 2023 तक का किराया 31 लाख 21 हजार 135 रुपये बकाया था। मौके पर जाकर हाल की स्थिति देखी गई तो पता लगा कि हाल में से दोनों किराएदार सारे का सारा सामान भी उठा कर ले गए हैं और उन्होंने नगर परिषद को किराया भी नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed