फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Follow-up: State Executive rejects closed-door elections, meeting to be held soon: State President

फॉलोअप - बंद कमरे में हुए चुनाव को राज्य कार्यकारिणी ने किया खारिज, जल्द होगी बैठक : राज्य प्रधान

Sat, 04 Oct 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 04 Oct 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Follow-up: State Executive rejects closed-door elections, meeting to be held soon: State President
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




अंबाला। अंबाला रिटेल कैमिस्ट एसोसिएशन के बंद कमरे में हुए चुनाव को राज्य कार्यकारिणी ने खारिज कर दिया है। राज्य प्रधान मंजीत शर्मा ने बताया कि एसोसिएशन के सदस्यों से मंत्रणा किए बगैर व्हाट्सएप ग्रुप पर नई कार्यकारिणी का गठन नहीं किया जा सकता। यह कार्य सभी सदस्यों के समक्ष प्रस्ताव प्रस्तुत करके ही किया जा सकता है। ऐसे में अब नई कार्यकारिणी को लेकर उठ रहा विवाद थम गया है। वहीं यह भी जानकारी सामने आई है कि इस मामले को लेकर जिलाध्यक्ष ने राज्य कार्यकारिणी के महासचिव को त्यागपत्र भेज दिया है।


यह हुआ था विवाद
शुक्रवार को अंबाला रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन के चुनाव बंद कमरे में करवाने के आरोप मौजूदा सदस्यों ने जड़ दिए थे और इसकी शिकायत सदस्यों ने राज्य कार्यकारिणी से भी की थी। एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी दीपक ओबराय ने बताया था कि पिछले पांच वर्षों से एसोसिएशन के चुनाव नहीं हुए हैं, ऐसे में बिना सदस्यों की जानकारी के ही नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया, वहीं राज्य सलाहकार राजकुमार शर्मा ने नई कार्यकारिणी के गठन और आरोपों को खारिज कर दिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed