{"_id":"6743c652b4243668b2090284","slug":"follow-up-gang-member-on-two-day-remand-accomplices-to-be-arrestedfollow-up-gang-member-on-two-day-remand-accomplices-to-be-arrested-ambala-news-c-36-1-amb1001-133298-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"फॉलोअप : दो दिन के रिमांड पर गिरोह का सदस्य, साथियों की होगी धरपकड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फॉलोअप : दो दिन के रिमांड पर गिरोह का सदस्य, साथियों की होगी धरपकड़
विज्ञापन
अंबाला। इंदौर-ऊना एक्सप्रेस से महिला के गहने व नकदी चोरी करने वाले सांसी गिरोह के सदस्य को रविवार कोर्ट में पेश किया गया और उसका दो दिन का रिमांड हासिल किया गया। रिमांड के दौरान आरोपी के अन्य साथियों की धरपकड़ की जाएगी और कुुछ सामान की बरामदगी भी की जाएगी। प्राप्त जानकारी अनुसार गिरोह के अन्य सदस्य जींद और रोहतक के रहने वाले हैं। उनकी धरपकड़ के लिए टीमें रवाना हो गई हैं।
दरअसल ट्रेनों में गहनों की चोरी करने वाले सांसी गिरोह के एक सदस्य को जीआरपी ने शुक्रवार रात को गिरफ्तार कर लिया था। यह गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर की गई थी।
यह था मामला
अंबाला छावनी के डिफेंस एन्क्लेव बोह रोड निवासी 60 वर्षीय गुरनाम सिंह ने बताया कि वो इंंदाैर से ट्रेन नंबर 19307 में अंबाला तक सफर कर रहे थे। वो 21 नवंबर को ट्रेन में सवार हुए थे। 22 नवंबर को ट्रेन सुबह चार बजे के करीब जब रेलवे यार्ड में रुकी तो उसी समय 5 से 6 युवक कोच में चढ़ गए। जब वो अपना सामान डिब्बे के गेट पर लाए तो उनमें से एक लड़के ने बोला कि अंकल पर बाकी सामान ले आओ और वो उनका सामान उतार देंगे। जब वो अपना बाकी सामान लेने गया तो उसी समय उन्होंने पत्नी का सामान अटैची से चोरी कर लिया। इसमें दो सोने की चुड़ियां, एक सोने की अंगूठी, 12 हजार के करीब नकदी, आधार कार्ड, क्रेडि व डेबिट क्राड, चालक लाइसेंस चोरी हो गया था।