फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Follow the ideals of Maryada Purushottam Shri Ram

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों का करें पालन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 02:57 AM IST
विज्ञापन
Follow the ideals of Maryada Purushottam Shri Ram
Follow the ideals of Maryada Purushottam Shri Ram
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। भगवान वाल्मीकि प्रगट दिवस के उपलक्ष्य में भगवान वाल्मीकि प्रबंधक कमेटी की ओर से शनिवार को नाहन हाउस से शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर स्थानीय विधायक असीम गोयल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। और भगवान वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि हमें मर्यादा पुरुषोत्तम राम के आदर्शों पर चलकर जीवन को सफल बनाना चाहिए।
असीम गोयल ने कहा कि भगवान वाल्मीकि द्वारा रचित पवित्र ग्रंथ रामायण से हमें परिवार और मित्र के प्रति कर्तव्यों की जानकारी मिलती है। इस मौके पर रमेश लाल मल, पार्षद सुरेश सहोता, पार्षद मनीष आनंद, सुंदर ढींगरा, पींकू सूद, ललित टांक, ललित, दीपक बिडलान, आरके परवाना, निखिल कांगडा, सतपाल, दीपक, विशाल, मंजू टांक, नवीन सौदा, गौतम, सन्नी, हर्ष, राजेश टांक, संजय भंवर, आंचल मचल, राजेश (रिक्की) व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, बराड़ा में भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में हलका मुलाना के गांव सरकपुर, अधोया, तलहेड़ी और थम्बड़ में शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (एससी मोर्चा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने लोगों को भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सभी को भगवान वाल्मीकि की शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। इस मौके पर मोहन प्रोचा, शैलेंद्र कुमार, रिंकू मचल, सतीश कुमार, नरेश कुमार, प्रिंस कुमार, प्रवीण कुमार, नरेश मचल व मांगेराम उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed