{"_id":"672bcd94595dbc4a96052156","slug":"follow-celibacy-during-chhath-puja-ambala-news-c-36-1-sknl1003-132275-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: छठ पूजा में करें ब्रह्मचर्य का पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: छठ पूजा में करें ब्रह्मचर्य का पालन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के श्रीसनातन धर्म मंदिर के पंडित प्रवेश उनियाल ने बताया कि चार दिवसीय छठ महापर्व में आम का दिन मुख्य है। प्रात:काल स्नान आदि से निवृत होकर हाथ में गंगाजल लेकर पीला-लाल फूल लेकर संकल्प करें। इसके बाद अपना नाम, गौत्र, स्थान अपनी कामना सूर्य भगवान को बताएं।
दिनभर मौन रहें और 108 बार ओम घृणि सूर्याय नम: मंत्र का जप करें। इस दिन क्रोध न करें। ब्रह्मचर्य का पालन करें और जमीन पर सोना निश्चित करें। हो सके तो गंगा स्नान और तालाब स्नान करें अन्यथा नहर स्नान करें। महापर्व के दिन दो बजे से प्रसाद बनाना आरंभ करना चाहिए। उन्होंने बताया कि चार बजे घाट पर जाकर पूजन करना चाहिए। घाट पर गाजे-बाजे के साथ दंडवत करते हुए जाना चाहिए। सायंकाल अर्घ्य देने के बाद एक घंटा तक घाट जगाना एवं छठी मईया के पांच भजन अवश्य गाने चाहिए। तब ही छठ का पूर्ण फल मिलता है।
वैसे तो नियमित घाट पर रात भर जागरण करना चाहिए। प्रात चार बजे जगकर नित्य क्रिया से निवृत होकर सूर्य मंत्र का जप एवं हवन करना चाहिए। इसके बाद उगते सूर्य देवता को अर्घ्य देकर व्रत खोलना चाहिए। भगवान सूर्य सबकी आत्मा है। संपूर्ण लोकों के ईश्वर, देवताओं के देवता और प्रजापति हैं। अग्रि में डाली हुई आहुति सूर्य के पास पहुंचती है। सूर्य से वृष्टि होती है। फाल्गुन में त्वष्टा नामक सूर्य तपते हैं। सूर्य महिमा सूर्य पूजा ही मुख्य रूप से छठ महाव्रत है। आदित्य ह्रदय स्तोत्र आदि का पाठ अवश्य करना चाहिये। प्रत्येक छठ व्रती में सूर्य जैसा तेज समाहित होता है।