फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fog wreaks havoc: Roads lost in white darkness, visibility reduced to 10 meters

कोहरे का कहर : सफेद अंधेरे में गुम हुई सड़कें, 10 मीटर रह गई दृश्यता

Sun, 28 Dec 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 28 Dec 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Fog wreaks havoc: Roads lost in white darkness, visibility reduced to 10 meters
अंबाला जगाधरी राजमार्ग पर छाया कोहरा और लाइट ऑन कर गुजरता वाहन चालक। संवाद
अंबाला। उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच अंबाला में कोहरे का जबरदस्त तांडव देखने को मिल रहा है। शनिवार सुबह जिला घने कोहरे की सफेद चादर में लिपटा नजर आया। आलम यह रहा कि दृश्यता घटकर 10 मीटर से भी कम रह गई, जिससे सड़कों पर वाहनों के पहिए थम गए। दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे समेत अन्य प्रमुख मार्गों पर वाहनों की रफ्तार पर पूरी तरह से ब्रेक लग गया है।
विज्ञापन

सुबह से ही कोहरा इतना घना था कि चंद दूरी पर खड़ा व्यक्ति भी दिखाई नहीं दे रहा था। हाईवे पर चलने वाले वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर दृश्यता शून्य के करीब पहुंचने के कारण वाहन चालक दिन में भी हेडलाइट और इंडिकेटर जलाकर रेंगते हुए आगे बढ़ने को मजबूर दिखे। कोहरे के कारण लंबी दूरी की बसें और ट्रक निर्धारित समय से घंटों की देरी से चल रहे हैं। कोहरे के साथ-साथ चल रही शीतलहर ने जिले में ठिठुरन बढ़ा दी है। तापमान में आई गिरावट के चलते जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने 30 दिसंबर तक घना कोहरा छाने के साथ ही शीतलहर चलने की संभावना जताई है। वहीं, घने कोहरे का असर बसों और ट्रेनों के संचालन पर भी दिखा। बस और ट्रेन अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं।
विज्ञापन




नए वर्ष में शीतलहर चलने से ठंड बढ़ने के आसार

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में 31 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील संभावित है। इस दौरान एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव राज्य के ज्यादातर स्थानों पर बीच-बीच में आंशिक बादलवाई रहने के आसार हैं। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान नमी बढ़ने से ज्यादातर क्षेत्रों में पर अलसुबह व देर रात्रि धुंध भी रह सकती है। इस दौरान 28 से 30 दिसंबर के बीच में ठंड और बढ़ने की संभावना है। 31 दिसंबर के बाद उत्तर व उत्तर पश्चिमी शीत हवा चलने से विशेषकर रात के तापमान में फिर से गिरावट संभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे ऐसा रह सकता है तापमान

- 28 दिसंबर को घना कोहरा छाने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

- 29 दिसंबर को घना कोहरा छाने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

अंबाला जगाधरी राजमार्ग पर छाया कोहरा और लाइट ऑन कर गुजरता वाहन चालक। संवाद

अंबाला जगाधरी राजमार्ग पर छाया कोहरा और लाइट ऑन कर गुजरता वाहन चालक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed