Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fog stopped the speed of trains, passengers kept waiting for hours

Ambala News: कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार, यात्री करते रहे घंटों इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
Fog stopped the speed of trains, passengers kept waiting for hours
अंबाला। कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। इस कारण ट्रेनें देरी से अपने गंतव्य तक पहुंच रही हैं। इस समस्या से आमजन परेशान है। वहीं रेलवे के लोको पायलट को भी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। लोको पायलट बताते हैं कि सामान्य मौसम में गाड़ियों की गति करीब 90 से 130 किलोमीटर प्रति घंटा तक होती है। अब कोहरे के कारण गाड़ी 75 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ही चल पा रही है।
विज्ञापन

लोको पायलट बताते हैं कि यह भी फॉग सिस्टम के कारण चला पा रहे हैं। कई बार दृश्यता काफी कम होती है। रेलवे ने कुछ समय पहले ही सभी गाड़ियों में फॉग सिस्टम लगा दिए थे। जिसकी मदद से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार ट्रेनों को मिल जाती है। हालांकि, गति कम होने से गाड़ियां देरी से गंतव्य तक पहुंचती हैं।
विज्ञापन

लोको पायलट के काम का समय 12 घंटे का होता है। वहीं धुंध के कारण 14 से 16 घंटे अधिक काम करना पड़ता है। ऐसे में घर जाने का भी समय नहीं रहता। इतने घंटे काम करने के बावजूद समय पर छुट्टी नहीं मिल रही है। इस वजह से लोको पायलट को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 ट्रेनें निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंची
वीरवार को भी करीब 12 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे लेट रेलवे स्टेशन पर पहुंची। गाड़ियां देरी से पहुंचने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। नेताजी एक्सप्रेस 10 घंटे, जम्मूतवी एक्सप्रेस आठ घंटे, हवाड़ा-अमृतसर मेल एक्सप्रेस आठ घंटे, हिमगिरी एक्सप्रेस आठ घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस पांच घंटे, अमृतसर एक्सप्रेस चार घंटे 30 मिनट, सचखंड एक्सप्रेस चार घंटे, कालका शताब्दी एक्सप्रेस तीन घंटे, इंदौर एक्सप्रेस तीन घंटे, उधमपुर एसएफ एक्सप्रेस तीन घंटे, अमृतसर कर्मभूमि एक्सप्रेस दो घंटे और दुर्गा एक्सप्रेस दो घंटे देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इस कारण यात्रियों को घंटों तक स्टेशन पर गाड़ियों का इंतजार करते हुए देखा गया।
अंबाला के गांव नगला निवासी अजीत सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र में गुरुद्वारा पंज प्यार के दर्शन करने के लिए जा रहे हैं। वेटिंग रूम फुल है इसलिए स्टेशन के बाहर बैठ कर दो घंटे इंतजार किया।
बिहार के जिला सरस के रहने वाले अजय कुमार ने बताया कि जरूरी काम के लिए अपने गांव जाना है। दो घंटे से आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। रेलवे को इसकी सूचना पहले ही देनी चाहिए।
दरभंगा के रहने वाले मुना सिंह ने बताया कि साथी से मिलने आए थे। सरयू यमुना एक्सप्रेस ट्रेन निकल गई है। बस व कार वाले 1500 रुपये मांग रहे हैं। स्टेशन पर ही रात गुजारनी पड़ेगी।

सुनील कुमार ने बताया कि बिहार के जिला सीतामणी जाना है। जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन लेट है। दूर का सफर होने के कारण इंतजार करना मजबूरी है। बसों और अन्य गाड़ियों में किराया ज्यादा लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed