फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fog slowed down the speed of vehicles

Ambala News: कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 06:27 PM IST
विज्ञापन
Fog slowed down the speed of vehicles
अंबाला सिटी। इस वर्ष अब तक सर्दी के सीजन में शुक्रवार को सबसे अधिक धुंध पड़ी। गुरुवार रात में तो धुंध का असर कम दिखा, मगर शुक्रवार सुबह होते ही सफेद चादर छा गई। सुबह से लेकर शाम तक भी धुंध का असर दिखा।
विज्ञापन

दिन में भी धुंध छाने से दृश्यता 10 मीटर से कम रही। शहर की बजाय ग्रामीण क्षेत्रों में धुंध का असर ज्यादा रहा। गांवों में खुला क्षेत्र होने से धुंध ज्यादा रही। इससे वाहन भी रेंगते हुए धीमी गति से चलते दिखे। वहीं, बसों और ट्रेन के संचालन पर भी धुंध का असर रहा। दिन में सर्दी बढ़ने से अधिकतम तापमान भी नहीं बढ़ा। शाम होते ही धुंध छाने से ठंड बढ़ गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 11 व 12 जनवरी को घना कोहरा छाने के आसार हैं। इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 10 जनवरी रात्रि से हवाओं में बदलाव हो सकता है। इससे उत्तर पूर्वी हवाएं चलने की संभावना से राज्य में 11 और 12 जनवरी को मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील होने के आसार हैं।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed