{"_id":"673cd68275c219cb640017e6","slug":"fog-lights-installed-in-roadways-buses-ambala-news-c-36-1-sknl1003-133020-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रोडवेज के बसों में लगाई फाॅग लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रोडवेज के बसों में लगाई फाॅग लाइट
विज्ञापन
अंबाला। एक और जहां कोहरे को देखते हुए अंबाला डिपो के अधिकारियों ने रोडवेज की बसों में फाॅग लाइट लगवानी शुरू कर दी है। वहीं, दूसरी और कोहरे के कारण सुबह के समय चलने वाली अधिकतर बसें अपने गंतव्य पर एक घंटे की देरी से पहुंच रही है।
इसमें लंबे और छोटे रूट की हरियाणा रोडवेज, चंडीगढ़, पंजाब, उतराखंड, हिमाचल, राजस्थान, यूपी और पीआरटीसी की बसें भी शामिल है। इन बसों के लेट होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अंबाला डिपो के पास अपनी 185 के करीब बसें हैं। इसमें से 165 बस रोडवेज और 20 बसे किलोमीटर स्कीम के तहत हैं। रोडवेज ने इन 165 बस में फोग लाइटें लगाने का काम पिछले कुछ दिनों से शुरू कर रखा है। बसों में फाॅग लाइट न लगी होने के कारण कोहरे में चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। कोहरे के चलते हाइवे पर चार से दस फीट की दूरी पर चालकों को कुछ नजर नहीं ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहता था।
विज्ञापन
अंबाला छावनी बस अड्डा से सुबह के समय चलने वाली चंडीगढ़, हिमाचल, कांगड़ा, हरिद्वार, अमृतसर, दिल्ली, चंडीगढ़, हिसार से चंडीगढ़, सोनीपत से चंडीगढ़, पानीपत से चंडीगढ़, कुरुक्षेत्र से चंडीगढृ, पंडूरी से जम्मू कटरा, कुरुक्षेत्र से चंडीगढ़, गुरुग्राम से चंडीगढ़, दिल्ली से चंडीगढ़ व अन्य बसें देरी से पहुंच रही हैं। इसके अलावा अन्य रूट पर जाने वाली बसें कोहरे के दौरान धीमी गति से चल रही हैं। कई बार कोहरे के कारण जाम की स्थिति भी रहती है। ऐसे में बसें आधे से एक घंटे तक देरी से पहुंच रही है। वहीं छावनी बस अड्डे पर सैकड़ों की संख्या में चंडीगढ़, कालका व अन्य रूट पर जाने वाली यात्रियों की भीड़ देखी जा सकती है।