फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fog halts life, normal life disrupted

Ambala News: कोहरे से थम गई जिंदगी, आम जीवन अस्त व्यस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Fog halts life, normal life disrupted
अबाला सिटी। टि्वनसिटी में कड़ाके की ठंड और कोहरे के साथ शीत लहर का प्रकोप जारी है। शनिवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। ठंड के कारण आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। इसका असर लोगों पर पड़ा। स्कूलों में छुट्टी होने के कारण बच्चे घरों में ही दुबके रहे। कोहरे और धुंध के कारण ट्रेनें रफ्तार नहीं पकड़ पा रही हैं।
विज्ञापन

तमाम ट्रेनें अपने तय समय से घंटों लेट रही। कोहरे से सड़कों पर गाड़ियां ठीक तरह से रेंग भी नहीं पा रही हैं। लगातार दूसरे दिन दोपहर में धूप निकलने से ठंड से राहत मिली। धूप के बाद शाम को फिर ठंड बढ़ गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

सुबह से दोपहर तक घना कोहरा छाया रहा। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ी। मौसम विभाग के अनुसार पांच और छह जनवरी को बूंदाबांदी के आसार हैं। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में छह जनवरी तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना बन रही है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट और रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने के आसार हैं। उन्होंने बताया कि पांच जनवरी रात्रि और छह जनवरी को राज्य के उत्तर और दक्षिण पश्चिमी क्षेत्रों में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी होने की भी संभावना बन रही है, लेकिन सात जनवरी से राज्य में मौसम आमतौर पर खुश्क रहने और उत्तरी और उत्तर पश्चिमी ठंडी हवा हल्की गति से चलने से रात्रि तापमान में गिरावट आ सकता है। कुछ एक क्षेत्रों में अलसुबह धुंध रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed