फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fog halted the wheels of roadways

Ambala News: कोहरे ने थामे रोडवेज के पहिये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Fog halted the wheels of roadways
अंबाला। प्रदेशभर में कोहरे का प्रकोप जारी है। इसका असर आम आदमी के साथ-साथ यातायात पर भी नजर आ रहा है। कोहरे और ठंड ने रोडवेज के पहियों काे थाम लिया है। इस कारण लंबे रूट की बसें एक से डेढ़ घंटा और स्थानीय रूट की बसें आधा घंटे की देरी से अपने गंतव्य की और पहुंच रही है।
विज्ञापन

इसमें पीआरटीसी, पंजाब रोडवेज, हरियाणा रोडवेज, पंजाब की प्राइवेट और हरियाणा की प्राइवेट बसें भी शामिल है। वहीं, बसें लेट होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

देरी से चल रहीं बसें
दिल्ली-चंडीगढ़ एक घंटा, हिसार-एक घंटा , जींद-एक घंटा, चंडीगढ़ से जयपुर डेढ़ घंटा, हरिद्वार डेढ़ घंटा, अंबाला से देहरादून डेढ़ घंटा, जींद से अंबाला, हिसार से दिल्ली, दादरी-चंडीगढ़, सोनीपत डिपो की सुजानपुर से दिल्ली एक घंटा, सोनीपत डिपो की चंडीगढ़ से सोनीपत एक घंटा, कुरुक्षेत्र डिपो की चंडीगढ़ से कुरुक्षेत्र जा रही बस डेढ़ घंटा, जींद डिपो की चंडीगढ़ से सफीदों जा रही बस डेढ़ घंटे तक लेट पहुंच रही है। इसके अलावा पंजाब नंबर की निजी बस के इंचार्ज गुरदेव सिंह ने बताया कि लुधियाना से अंबाला के लिए बसें एक घंटे की देरी से पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय रूट भी प्रभावित
ऐसे में लोकल रूट की बसें बराडा, शहजादपुर, नारायणगढ़, अंबाला सिटी, बोह बब्याल, नन्हेडा, शाहपुर, कलरहेडी रूट की बसें बीस से तीस मिनट का समय लगा रही हैं।
यात्री बोले- कोहरे से हो रही मुश्किल
दिल्ली निवासी राम अवधेश ने बताया कि वह दिल्ली से अंबाला छावनी के लिए सुबह बस में बैठा था, लेकिन सुबह बहुत कोहरा था। इस कारण उसकी बस एक घंटे की देरी से अंबाला छावनी पहुंची है। इसी तरह से छावनी निवासी जतिन ने बताया कि उसका भाई मयंक देहरादून से आ रहा है। भाई ने साढ़े 11 बजे का समय दिया था अंबाला छावनी बस स्टैंड आने का लेकिन एक घंटे से ज्यादा का समय हो गया है उसे इंतजार करते हुए।

वर्जन
कोहरे और ठंड के चलते लंबे रूट की बसें एक से डेढ़ घंटे की देरी से पहुंच रही है। वहीं, ठंड और कोहरे में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए बसों को सावधानी पूर्वक चलाया जा रहा है।
विपुल नांदल, यातायात प्रबंधक, अंबाला डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed