फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Flying insects bothered

Ambala News: उड़ने वाले कीड़ों ने किया परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
Flying insects bothered
अंबाला सिटी। जिला अंबाला में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते आ रहे हैं। इसके साथ ही शाम के समय उड़ने वाले छोटे कीड़े लोगों के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। शाम होते ही रोशनी और नमी वाली जगहों पर उड़ने वाले छोटे कीड़ों की भरमार हो जाती है।
विज्ञापन

इससे बाइक सवार सबसे अधिक परेशान चल रहे हैं। इतना ही पैदल चलने वाले लोगों को भी ये कीड़े चिपक जाते हैं। आंखों में जाने के कारण आंखों में संक्रमण का खतरा भी अधिक बढ़ जाता है। वहीं, दूसरी तरफ जिला में डेंगू की पैर पसारता जा रहा है लेकिन निगम ने अभी तक इस पर संज्ञान नहीं लिया है और न ही फोगिंग का कार्य शुरू करवाया है। इतना ही नहीं अन्य विभाग भी लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन

डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
अभी तक जिला अंबाला में डेंगू के 16 मामले आ चुके हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी सार्वजनिक और निजी अस्पतालों को बुखार के मरीजों की गहनता से जांच करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही विभाग ने एलिसा टैस्ट की जांच भी बढ़ा दी है। इसके साथ ही जिला नागरिक अस्पताल में बुखार के लिए अलग वार्ड बनाए गए हैं। वहीं बुखार की जांच करवाने के लिए पांच चिकित्सकों को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंखों में इंफेक्शन का खतरा अधिक
सिटी नागरिक अस्पताल में आंखों के इंफेक्शन के करीब 70 मामले देखने को मिल रहे हैं। डॉ संगीता ने बताया कि इन दिनों हवा में प्रदूषण और कीट पतंगों का आंखों में जाने के कारण इंफेक्शन का खतरा अधिक हो जाता है। इसलिए बच्चों और बुजुर्गों की आंखों को इंफेक्शन का खतरा अधिक होता है। उन्होंने कहा कि घर से निकलने से पहले अपने मुंह को ढकें और वाहन चलाते समय विशेष ध्यान रखें। अपने स्तर पर दवा का इस्तेमाल न करें। परेशानी होने पर चिकित्सक से ही उपचार करवाएं।
शुरू नहीं हुई फोगिंग

स्वास्थ्य विभाग ने फोगिंग करने के लिए जिला परिषद, नगर निगम और नगर पालिका को भी पत्र लिखें हैं। लेकिन अभी तक जिले में फोगिंग का कार्य शुरू नहीं हुआ है। इस कारण मच्छरों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। गंभीर क्षेत्रों में भी जिला प्रशासन अभी तक फोगिंग शुरू नहीं करवा पाया है। लोगों का कहना है कि प्रत्येक वर्ष निगम फोगिंग में देरी करता है। इधर मौसम में परिवर्तन के कारण डेंगू का खतरा बढ़ता जाता है।
बुखार के मरीजों में हो रहा इजाफा
मौसम में परिवर्तन के कारण जुखाम ओर बुखार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रोजाना 1500 से अधिक मरीज अपना उपचार करवाने के लिए आ रहे हैं। इनमें से करीब 200 मरीज बुखार और जुखाम के ही आ रहे हैं। विभाग ने बुखार की जांच में तेजी लाने के लिए पांच चिकित्सकों को नियुक्त किया है। वहीं विभाग ने 50 ब्रिड चेकर नियुक्त किए हैं जो जगह- जगह जाकर मच्छराें की जांच कर रहे हैं। इसके साथ ही 800 आशाएं भी घर- घर जाकर लारवा की जांच कर रही है।

छह वर्षों में बढ़ा डेंगू का ग्राफ
वर्ष 2018 में डेंगू के 110 केस
2019- 252
2020 - 42
2021 - 686
2022 - 384
2023 - 551
2024 में अभी तक 16 मामले आ चुके हैं।
विभाग की ओर से सभी इंतजाम किए जा चुके हैं। लगातार मरीजों की जांच जारी है। अभी तक 1600 से अधिक एलिसा टैस्ट हो चुके हैं। इसके साथ ही 1800 मरीजाें की स्लाइड जांच भी हो रही है। चिकित्सकों को भी निर्देश दे दिए गए हैं।

डॉ सुनील हरि, डेंगू विभाग जिला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed