फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Flood in Ambala: Body of Kundanram of Uttarakhand found in pit

अंबाला में बाढ़: गड्ढे में मिला उत्तराखंड के कुंदनराम का शव, साइकिल में फंसा था पांव, अब तक छह की जा चुकी जान

Wed, 12 Jul 2023 09:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, शहजादपुर, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, शहजादपुर, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 12 Jul 2023 09:04 PM IST
सार

अंबाला में अब तक बाढ़ से छह लोग जान गवां चुके हैं। सीएम मनोहर लाल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेकर मृतकों के परिजनों को 4 लाख के मुआवजे का एलान किया है। अंबाला में गृहमंत्री विज के घर तक भी बाढ़ का पानी पहुंचा हुआ है।

विज्ञापन
Flood in Ambala: Body of Kundanram of Uttarakhand found in pit
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के अंबाला जिले के शहजादपुर क्षेत्र में शहजादपुर साहा पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बंद पड़े एक ढाबे के नजदीक सड़क किनारे बने गड्ढे में पानी मे डूबा एक गला सड़ा शव बरामद हुआ है। शव की शिनाख्त उत्तराखंड के लगभग 40 वर्षीय कुंदन राम के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची शहजादपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार मृतक के जानकार उत्तराखंड के जिला बागेश्वर के गांव बसाली निवासी बलवंत प्रसाद ने बताया कि कुंदनराम नौगांव में चक बागेश्वर उत्तराखंड का रहने वाला था और नारायणगढ़ में स्थित एक ढ़ाबे पर काम करता था। 9 जुलाई को सुबह 8 बजे वह बलवंत के पास मिलने आया था और देर सायं 8 बजे यह बोलकर चला गया कि अभी थोड़ी देर में आ रहा है।
विज्ञापन


इसके बाद वह काफी देर तक वापस नहीं आया तो कुंदन की पूरी रात तलाश की। उस रात बारिश अधिक थी और सभी स्थानों पर जलभराव था। जब कुंदन का कुछ पता नहीं चला तो शहजादपुर पुलिस को शिकायत दी। जिसके बाद बुधवार को पुलिस ने सूचना दी कि शहजादपुर पतरेहड़ी पुराने मार्ग पर एक शव मिला है जिसका पैर साइकिल में फंसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने जब शव देता तो वह कुंदन था।  थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बलवंत प्रसाद ने पुलिस को कुंदन राम के लापता होने की शिकायत दी थी। जिसके आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर कुंदन राम की तलाश शुरू कर दी थी। अब गड्ढे में कुंदनराम का साइकिल में फंसा शव मिला है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल नारायणगढ़ के शवगृह में रखवा दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed