फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   "Flood Free" City will cost 12.05 million

‘फ्लड फ्री’ सिटी के लिए खर्च होंगे 12.05 करोड़

Tue, 24 Jun 2014 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला Updated Tue, 24 Jun 2014 12:37 AM IST
विज्ञापन
"Flood Free" City will cost 12.05 million
अंबाला सिटी। अंबाला शहर को ‘फ्लड फ्री’ यानी बाढ़ से मुक्त रखने की दिशा में जन स्वास्थ्य महकमे में चार परियोजनाएं तैयार की हैं। इन परियोजनाओं पर 12.05 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। संबंधित विभाग को इन परियोजनाओं के लिए आला अफसरों की हरी झंडी मिल चुकी है। डीसी अंबाला का दावा है कि इन परियोजनाओं के सिरे चढ़ने के बाद काफी हद तक अंबाला शहर बाढ़ मुक्त हो जाएगा।
विज्ञापन


परियोजना-1
शहर में बारिश के पानी की निकासी के लिए कालका चौक से बनूढ़ी नाका और बनूढ़ी नाका से घग्गर नदी तक एक ड्रेन का निर्माण किया जा रहा है। इस ड्रेन के निर्माण की अनुमानित लागत 8.34 करोड़ रुपये हैं। अब तक इस कार्य पर 1.19 करोड़ रुपये खर्च करके 40 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। इस ड्रेन के निर्माण से कालका चौक, बनूढ़ी नाका क्षेत्र और शहर की अन्य कॉलोनियों का वर्षा का पानी राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ-साथ घग्गर नदी में डाला जाएगा। ड्रेन का निर्माण कार्य पूरा होने से जहां वर्षा के पानी की निकासी में सुविधा होगी, वहीं बनूढ़ी नाका पर इकट्ठा होेने वाले शहर के रोजाना के गंदे पानी को भी आसानी से निकाला जा सकेगा।
विज्ञापन


परियोजना -2
अंबाला सिटी में ही नरेश विहार से देवी नगर तक 1512 मीटर लंबाई के ड्रेेनेज सिस्टम में सुधार किया गया है। इस कार्य पर 51.55 लाख रुपये की राशि खर्च करके कार्य किया जा रहा है। इससे एक दर्जन से अधिक कालोनियों का बरसाती पानी इस ड्रेन से देवी नगर होता हुआ घग्गर में जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


परियोजना- 3

रंजीत नगर और लायलपुर बस्ती क्षेत्र में जल निकासी कार्य में सुधार करने के लिए 80.55 लाख रुपये की राशि की परियोजना तैयार की गई है। पहले चरण में इस कार्य पर 59.07 लाख रुपये की राशि खर्च की जा रही है। इसमें लगभग 1615 मीटर लंबाई की ड्रेनेज का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद रंजीत नगर और लायलपुर बस्ती के साथ-साथ महावीर नगर व इसके आसपास की कालोनियों की जल निकासी में दिक्कत नहीं आएगी।

परियोजना- 4
नसीरपुर और सिंघावाला में जल निकासी सुविधा को सुधारने के लिए 2.19 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत की गई है। इस ड्रेन के माध्यम से दुर्गा नगर, नसीरपुर में वर्षा के फालतू पानी को निकालने के साथ-साथ  सिंघावाला क्षेत्र में भी जल निकासी के लिए सुविधा रहेगी। वर्षा के दिनों में लोगों को पेश आने वाली जल भराव की समस्या से निजात मिलेगी।

---
कोट
उक्त योजनाओं के अतिरिक्त पहले भी बाढ़ नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शहर में ही तीन परियोजनाओं पर 12.11 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।  अब चार और परियोजनाएं चल रही है। उम्मीद है करोड़ों खर्च के बाद सिटी को ‘फ्लड फ्री’ बनाने में इन परियोजनाओं से काफी सहयोग मिलेगा।
-डा. साकेत कुमार, डीसी अंबाला-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed