फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Flaws found in the register of Cantonment Civil Hospital

Ambala News: छावनी नागरिक अस्पताल के रजिस्टर में मिली खामियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Flaws found in the register of Cantonment Civil Hospital
अंबाला। सिटी व छावनी के नागरिक अस्पतालों में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बनाई गई जिला स्तरीय टीमों ने निरीक्षण किया। छावनी अस्पताल में सिटी के डॉक्टर विजय बंसल, डॉ. पीयूष जैन आदि ने आईपीडी व ओपीडी ब्लॉक की नब्ज टटोली। इस दौरान दूसरी मंजिल पर महिलाओं के वार्ड में डॉ. विजय बंसल ने रजिस्टर जांचा तो कुछ कमियां मिली। जैसे रेफर होने वाली मरीज को दिए उपचार में बुखार आदि तो लिखा था लेकिन किस कारण उसे रेफर किया, उसका जिक्र नहीं था।
विज्ञापन

इसके अलावा मरीज के संबंधित और जानकारी जोड़ने के लिए बोला। हालांकि बाकी सब उन्हें दुरुस्त मिला। करीब तीन घंटे तक टीम ने बारीकी से व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके अलावा सिटी नागरिक अस्पताल में अंबाला से डीएमएस डॉ. विनय गोयल, डायटिशियन डॉ. अर्पणा, एएसएमओ डॉ. हरमन, आईसीएन महक आदि शामिल रहे। जिन्होंने अस्पताल में दस्तावेजों से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कुछ सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed