फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Five youths in car caught with cash worth Rs 45 lakh, Income Tax Department also involved in investigation

Ambala News: कार सवार पांच युवक 45 लाख की नकदी समेत काबू, आयकर विभाग भी जांच में जुटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Five youths in car caught with cash worth Rs 45 lakh, Income Tax Department also involved in investigation
अंबाला सिटी। सीआईए-2 की पुलिस टीम ने अंबाला सिटी के किंगफिशर के पास से पांच युवकों को काबू किया है। इनके पास से पुलिस ने 45 लाख रुपये नकद, दो कार, दो लैपटॉप व सात मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी 500 रुपये के नोट लेकर आए थे। उन्हें अंबाला से 45 लाख रुपये के एवज में दो-दो हजार के नोट के रूप में 50 लाख रुपये मिलने थे, लेकिन इससे पहले ही सीआईए-2 ने आरोपियों को धर दबोचा। पुलिसिया सूत्रों की अनुसार, यह मामला हवाला से जुड़ा लग रहा है। एएसपी पूजा डाबला का कहना है कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। अभी तक जांच में सामने आया है कि आरोपी करनाल से बड़ी मात्रा में रकम बदलने अंबाला आए थे।
विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार, वीरवार को सीआइए-2 अंबाला के पुलिस दल ने निरीक्षक संदीप कुमार के नेतृत्व में सूचना के आधार पर किंगफिशर बलदेव नगर के पास से दो गाड़ियां रुकवाई। इसमें सोनीपत के ककरई रोड सीसराम बाग निवासी प्रवीन कुमार, पानीपत के शास्त्री नगर निवासी अजय कुमार, करनाल के शुगर मिल निवासी रोहित, करनाल के रामनगर निवासी मोहित और पंजाब के जीरकपुर निवासी सुमित बैठे थे। जब कार की तलाशी ली गई तो उनके पास 44 लाख 99 हजार 990 रुपये नकद, दो कार अर्टिगा व ब्रेजा, दो लैपटॉप व सात मोबाइल फोन मिले। पूछताछ के दौरान कोई भी आरोपी व्यक्ति नकदी के बारे में संतोष जनक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद पुलिस ने मामले को आयकर विभाग को सूचित कर दिया, ताकि वह भी जांच कर सके कि इतनी बड़ी धनराशि कहां से आई, किसकी है और कहां दी जानी है। इस संबंध में सीआईए -2 अंबाला छावनी ने डीडीआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




कालेधन को सफेद करने का नया खेल?बाजार से दो हजार के नोटों को वापस लेने के लिए सरकार पहले ही आदेश जारी कर चुकी है। बहुत से लोग अपनी धनराशि बदलवा चुके हैं, मगर अब इस प्रकार से दो हजार रुपये की शक्ल में कालेधन को सफेद करने का नया खेल सामने आया है। फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है। यह भी देखा जा रहा है कि आरोपियों ने पहले कितने रुपये के बदले दो हजार रुपये लोगों को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed