{"_id":"672bce4c15e12c981f0670f6","slug":"five-thousand-people-will-celebrate-chhath-in-polluted-water-ambala-news-c-36-1-ame1006-132239-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पांच हजार लोग दूषित जल में मनाएंगे छठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पांच हजार लोग दूषित जल में मनाएंगे छठ
विज्ञापन
अंबाला सिटी। वीरवार को होने वाले महापर्व छठ के लिए श्रद्धालुओं ने घाट तैयार करने शुरू कर दिए हैं। इस बार भी श्रद्धालुओं को घाट तैयार करने के लिए प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं मिली है। अंबाला सिटी में इस बार करीब पांच हजार लोग इस महापर्व में शामिल होंगे। लेकिन घाट बनाने वाली जगह पर गंदगी के ढेर पसरे हैं। इसलिए इस वर्ष पहली बार सिटी के श्री महाकाली दुखभंजनी मंदिर में छठ पूजा के लिए घाट बनाए जा रहे हैं।
26 वर्ष से नहीं मिलती मदद
बोले नाथ क्लब के अध्यक्ष शिव कुमार ने बताया कि पिछले 26 वर्ष से वे छठ का त्योहार मनाते आ रहे हैं लेकिन इतने वर्षों में उन्हें कभी भी प्रशासन से कोई मदद नहीं मिलती। यहां तक की निगम की ओर से कोई जेसीबी भी नहीं भेजी जाती। नदियों में पसरी गंदगी के कारण महिलाओं को व्रत करने में परेशानी होती है। लेकिन कई बाद गुहार लगाने के बाद भी निगम या प्रशासन के अधिकारियों ने उनकी सुध नहीं ली है। इस बार उन्होंने बिना किसी उम्मीद के अपने स्तर पर ही घाट साफ करने शुरू कर दिए हैं।
घर से दूर ही छठ मनाने को मजबूर
घग्गर नदी पर घाट तैयार करने वाले बलदेव नगर निवासी राजू ने बताया कि इन दिनों ट्रेनों में भीड़ और बढ़ते हादसों के डर से वे परिवार सहित अंबाला में ही त्योहार मनाते हैं। उन्होंने बताया कि कई श्रद्धालु ऐसे हैं जिन्हें समय पर ट्रेन की टिकट नहीं मिल पाती है। इसलिए वे भी मायूस होकर यहीं पर त्योहार मनाते हैं। उन्होंने बताया कि नदी पर साफ- सफाई नहीं है। ऐसे में वो खुद ही सफाई करके घाट तैयार करने में जुटे हुए हैं।